दोस्त को भी परोसना चाहता था बॉयफ्रेंड, इनकार पर घोंटा GF का गला; दिल दहला देगी ये मर्डर मिस्ट्री

मिर्जापुर में दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बॉयफ्रेंड ने पहले खुद इस लड़की से रेप किया था, फिर उसने दोस्त से भी संबंध बनाने को कहा. लड़की के इनकार पर दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया और शव सूखे नाले में फेंककर फरार हो गए थे. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हत्यारोपी का एनकाउंटर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोप है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने पहले खुद रेप किया, फिर उसने दोस्त को भी परोसने की कोशिश की. लड़की ने इनकार किया तो दोनों ने मिलकर लड़की का गला घोंट दिया. इसके बाद शव को उठाकर सूखे नाले में फेंककर फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, वह सुनकर पुलिस भी हैरान है.

यह वारदात मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव का है. लड़की का शव 24 मई को उसके घर से करीब 200 मीटर दूर सूखे नाले में मिला था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि वारदात लड़की के प्रेमी ने ही अंजाम दिया है. इस इनपुट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुख्ता सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और सरेंडर करने के लिए कहा. लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए फायरिंग करने लगे. ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया है.

दिल दहलाने वाला खुलासा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी अजय बिंद से कड़ी पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त साजन उर्फ राजन के लड़की से प्रेम संबंध थे. साजन ने उसे 23 मई की रात उस लड़की से मिलाने के लिए ले गया. जहां उसने लड़की से संबंध बनाए और फिर उसे भी लड़की से संबंध बनाने को कहा. लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. तभी उसने गमछे से उसका गला घोंटकर लड़की को मार डाला.

पोस्टमार्टम में हुई थी पुष्टि

पुलिस के मुताबिक 24 मई की सुबह लड़की का शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे. नाक, होंठ और गले पर भी गंभीर चोट के निशान थे. रेप की भी पुष्टि हुई थी.इससे वारदात की कहानी लगभग स्पष्ट हो गई. फिर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी के प्रेमी को पहले ही अरेस्ट कर लिया था. अब एनकाउंटर के दौरान उसके साथी को अरेस्ट किया गया है.

Follow Us