बीवी ने ऐसा क्या कहा कि शौहर ने दुबई में दे दी जान, वीडियो कॉल पर हो रही थी बात

मुजफ्फरनगर के 28 वर्षीय साजिद ने दुबई में अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बहस के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 4 फरवरी की इस घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया है. परिजन दुबई से साजिद का शव आने का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि स्थानीय दफनाने पर भी विचार हो रहा है.

घटना के बाद युवक के घर पहुंचे रिश्तेदार Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक ने दुबई में सुसाइड कर लिया है. घटना के वक्त वह अपनी बीवी के साथ वीडियो कॉल पर था. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई और फिर गुस्से में युवक ने फांसी लगा लिया. मामला मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड का है. अब परिजन दुबई से युवक का शव आने का इंतजार कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मिमलाना रोड पर रहने वाले 28 वर्षीय युवक साजिद पिछले साल 16 अगस्त को नौकरी करने सऊदी गया था. सऊदी में युवक का एक भाई पहले से है, उसी ने सऊदी अरब में फैमिली ड्राइविंग के लिए साजिद का वीजा लगवाया था. घर वालों के मुताबिक दुबई जाने के बाद साजिद अक्सर घर वालों से वीडियो कॉल पर बात करता था.

4 फरवरी की घटना

परिजनों के मुताबिक 4 फरवरी को भी साजिद अपनी पत्नी गुलअफशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इसी बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हो गई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि साजिद ने वहां दुबई में फंदे पर लटक गया. पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन यहां बैठे परिजन साजिद को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाए. घटना के एक हफ्ते बाद भी परिजनों को अब साजिश का शव आने का इंतजार है.

6 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक साजिद की शादी बरला गांव की रहने वाली लड़की गुलअफशा से साल 2020 में हुई थी. इसके बाद दोनों के दो बेटे भी हुए. इससे घर में खर्च बढ़ गया था, इसलिए साजिद ने दुबई जाने का प्लान बनाया था. परिजनों के मुताबिक घटना के बाद दुबई से शव लाना काफी मुश्किल काम है. ऐसे में अब प्रयास किया जा रहा है कि वहीं पर शव को दफन किया जाए. चूंकि साजिद का छोटा भाई और ममेरे भाई भी वहीं रहते हैं, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी.

नहीं सुलझा रहस्य

साजिद के बड़े भाई मोहम्मद खालिद के मुताबिक घर में ऐसा कोई विवाद नहीं था, जिसकी वजह से ऐसी नौबत आए. उसकी वाइफ से बात हो रही थी और यह नॉर्मल बात है. हो सकता है कि उसे पत्नी की कोई बात लग गई हो. उन्होंने बताया कि अभी साजिद की बॉडी वहां की पुलिस के पास है और जरूरी औपचारिकताएं हो रही हैं. इसके बाद शव को वही दफन किया जाएगा.