‘सपा के आवे द सत्ता में, कट्टा सटा के उठा लेव….’, PC में अखिलेश यादव ने चलवाया गाना; कहा- FIR लिखाएंगे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'कट्टा सटा के' गाना चलाया. साथ ही इसे बीजेपी का नया गाना बताया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए ये गाना बनाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ क्या हम लोग ऐसा गाना बना सकते हैं?, हम FIR लिखाएंगे.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान संतकबीर नगर से कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार रहें रोहित पाण्डेय को पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने इस मौके पर महंगाई, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और ‘कट्टा सटा के’ गाने को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखे हमले किए.
अखिलेश यादव ने हालिया LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार इसे परिस्थितियों का हवाला देकर कर रही है, लेकिन एक बार बढ़ी हुई कीमत कभी कम नहीं होती. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लूटतंत्र से जनता परेशान है, जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई.
AI गाने से बदनामी का दावा, दर्ज कराएंगे FIR
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘सपा के आवे दा सत्ता में, कट्टा सटा के उठा लेव घारा से’ गाना चलवाया. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए यह गाना लॉन्च किया गया है, जो संभवतः AI से जनरेटेड है. अखिलेश यादव ने गाने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए. साथ ही तंज कसते हुए पूछा, बताओ क्या हम लोग ऐसा गाना बना सकते है?
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पार्टी को बदनाम करने के लिए ‘कट्टा सटा के’ गाना AI से बनाया गया है. जिस पर वे FIR दर्ज कराएंगे. अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि भाजपा के नए गाने पर हम FIR लिखाएंगे. FIR लिखने के बाद भी कोई पकड़ा नहीं जायेगा, गारंटी है. लेकिन ऐसे गाने पर समाजवादी पार्टी इस मामले में FIR दर्ज कराएगी.
चुनाव आयोग पर ‘झूठा’ होने का आरोप लगाया
सपा अध्यक्ष ने इस दौरान चुनाव आयोग पर “झूठा” होने का गंभीर आरोप लगाया. साथ ही आयोग से सवाल किया कि नंदलाल का वोट बनवाने वाला और दस्तखत करने वाला कौन था? अखिलेश यादव ने साथ ही बिहार की राजनीति पर कहा, ‘इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को PM बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजकर रिटायर कर रही है.’