2 साल इश्क, फिर शादी… सुहागरात में खुला दुल्हन के 2 अफेयर का राज, फिर क्या हुआ?

अमरोहा में दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद हुए निकाह में सुहागरात पर बड़ा खुलासा हुआ. दूल्हे को पता चला कि दुल्हन के दो अन्य अफेयर थे. सच्चाई सामने आते ही युवक ने बहाने से दुल्हन को मायके पहुंचाकर फोन पर तलाक दे दिया. यह घटना अब दोनों परिवारों के लिए विवाद और बदनामी का कारण बन गई है, जिसे वे पुलिस से दूर रहकर सुलझाने में जुटे हैं.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में ब्याह कर आई एक दुल्हन के पुराने अफेयर का राज सुहागरात में ही खुल गया है. पूरा मामला जानकर हैरान और परेशान दूल्हे ने बहाने से उसे साथ लिया और मायके पहुंचाकर फोन पर ही तलाक दे दिया. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है. वहीं दोनों परिवारों के लोग इस रिश्ते से ज्यादा इससे उठे विवाद को सुलझाने में जुट गए है.

इश्क, शादी और तलाक की यह कहानी अमरोहा शहर में ही एक मोहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले एक कारोबारी के बेटे का प्रेम प्रसंग करीब दो साल से शहर के ही एक दूसरे मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ चल रहा था. जानकारी के मुताबिक शादी से पहजे ही दोनों में शारीरिक संबंध बन गए थे. युवती का पूरा खर्च भी कारोबारी का बेटा ही उठाता था. इसी बीच इनका प्रेम प्रसंग दुनिया के सामने आ गया और इसी बात को लेकर खूब बवाल हुआ.

पंचायत के बाद हुआ निकाह

इसके मसले को लेकर दोनों पक्षों में खूब पंचायत हुई. आखिर में दोनों की शादी कराने का फैसला हुआ और बीते 19 अगस्त को चुपके से दोनों का निकाह करा दिया गया. इसके बाद दुल्हन युवक के घर आ गई, लेकिन तीसरे ही दिन युवक को पता चला कि उसकी दुल्हन का वह अकेला आशिक नहीं था, उसके दो और आशिक इसी शहर में हैं. युवक को पहले इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ, फिर उसने सबूत देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

मायके पहुंचाकर दिया तलाक

इसके बाद युवक ने पत्नी को कुछ नहीं बताया और बहाने से उसे मायके पहुंचा दिया. फिर फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया. इस खबर से युवती के परिवार वाले हैरान हैं. दरअसल, अब दोनों ही परिवार के लोग इस रिश्ते को बचाने के लिए नहीं, बल्कि इससे उठे विवाद और बदनामी से निपटने की कोशिश में जुटे हैं. हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है.

नाटकीय तरीके से हुई थी शादी

बता दें कि युवक की शादी उसके पिता ने अपने कारोबारी पार्टनर की बेटी से तय की थी. इसकी जानकारी युवक की गर्लफ्रेंड को हुई तो उसने बवाल खड़ा कर दिया. युवती ने युवक को धमकाते हुए कहा था कि अगर उसने किसी और से शादी की तो वह उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगी. इन्हीं तस्वीरों और वीडियो पुलिस को देकर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा देगी. इतना सुनते ही युवक और उसके परिजन घुटने टेक दिए थे, लेकिन युवती के बारे में नया खुलासा होने के बाद मामला तलाक तक पहुंचा है.

Follow Us