जीवित बुजुर्ग को मृत दिखा हड़प ली 13 बीघा जमीन, लेखपाल-कानूनगो पर मिलीभगत का आरोप
अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक जीवित बुजुर्ग को मृत दिखाकर उसकी 13 बीघा से अधिक जमीन हड़प ली गई. पीड़ित ने लेखपाल-कानूनगो पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. साथ ही थक-हारकर अब हसनपुर एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं, जहां लेखपाल ओर क़ानूनगो पर मिलीभगत कर दुसरे के नाम जमीन दिखाने का आरोप है. आरोप है कि जीवित बुजुर्ग कों मृत दिखाकर उसकी 13 बीघा से अधिक जमीन हड़प ली गई. पीड़त बुजुर्ग ने अब एसडीएम हसनपुर से न्याय की गुहार लगाई है. एसडीएम ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
दरअसल, हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पहाड़पुर वक्काल निवासी खचेडू पुत्र सुमेर सिंह के पास 13 बीघा से अधिक खेती की जमीन है. आरोप है कि क्षेत्र के ही लेखपाल ओर क़ानूनगो ने मिलीभगत कर बुजुर्ग मृत दिखा, और उनकी जमीन अन्य लोगों के नाम पर कर दिया. इस बात कि जानकारी ज़ब बुजुर्ग खचेडू सिंह कों हुई तो उनके होस उड़ गए.
एक साल से लेखपाल-क़ानूनगो के चक्कर लगाता रहा
वहीं, इस सम्बन्ध में खचेडू सिंह ने लेखपाल ओर क़ानूनगो से बात कि तो नाम सही करने कि बात कहते हुए टाल दिया. बीते एक साल से बुजुर्ग लेखपाल ओर क़ानूनगो के चक्कर लगाता रहा. ज़ब पीड़ित कों दोनों अधिकारियो कि तरफ से कोई भी मदद नहीं मिली तो एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय के पास पहुंचे. और न्याय की गुहार लगाई है.
एक जीवित बुजुर्ग को मृत दिखाकर उसकी 13 बीघा से अधिक जमीन हड़प ली गई. पीड़ित खचेडू सिंह ने हसनपुर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, यह घटना सामने आने के बाद राजस्व विभाग में बड़े धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है.
मामले की जांच करा कार्यवाही करने का मिला आश्वासन
खचेडू सिंह ने लेखपाल ओर क़ानूनगो के खिलाफ एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय को शिकायती पत्र देकर पुरे घटना के बारे में बताया है. साथ घटना से अवगता कराते हुए अपने साथ न्याय कि गुहार लगाई. वहीं, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर संज्ञान लिया. साथ ही मामले की जांच करा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है.