बहराइच से ओवैसी ने फूंका 2027 का बिगुल, सपा के गढ़ मटेरा में प्रत्याशी घोषित; बीजेपी को भी घेरा

उत्तर प्रदेश के बहराइच से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया. उन्होंने मटेरा विधानसभा सीट से AIMIM पर उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी Image Credit:

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी रविवार को बहराइच में बड़ी जनसभा से साथ चुनाव का बिगुल फूंका दिया है. साथ ही मटेरा विधानसभा सीट से AIMIM का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मटेरा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार बनाया है. मटेरा से वर्तमान में समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह हैं. यह सीट सपा का गढ़ माना जाता है. यह क्षेत्र यादव, मुस्लिम और दलित बहुल है और चुनाव में इनकी अहम भूमिका रहती है. मटेरा सीट पर साल 2012 से लगातार समाजवादी पार्टी का कब्जा है.

बहराइच में आज हर जुबान पर AIMIM का नाम

ओवैसी ने मटेरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि AIMIM पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी. मटेरा, बहराइच में आज हर जुबान पर सिर्फ AIMIM का नाम गूंज रहा है. अवाम ने भारी तादाद में जनसभा में शिरकत कर जिस मोहब्बत, अपनापन और जोश का इज़हार किया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है.

उन्होंने कहा कि AIMIM लगातार प्रदेश में सक्रिय है. पांच साल पहले भी वे यहां आए थे और सभा को संबोधित किया था और सालार गाजी मसूद की दरगाह पर भी गए थे. ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने की नीयत से हम साथ देने को तैयार है. इज्जत और हिस्सेदारी के साथ बात हुई तो मजलिस तैयार है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

CM सपा नेता की बेटी अपनी मानते हैं मुस्लिम बेटी को नहीं

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस एनकाउंटर, बुलडोजर एक्शन और बीफ एक्सपोर्टर का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज वाले प्रदेशों में मुस्लिमों पर ज़ुल्म हो रहा है. बुलडोजर से मुसलमानों के मकान तोड़े जा रहे है. मुस्लिम नौजवानों के एनकाउंटर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री सपा नेता की बेटी अपनी मानते हैं मुस्लिम बेटी को नहीं.

40 से 60 प्रतिशत बीफ यूपी से एक्सपोर्टर हो रहा

उन्होंने गाय के मुद्दे पर भी बात की, साथ ही यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बन गया है. 40 से 60 प्रतिशत बीफ एक्सपोर्टर उत्तर प्रदेश से हो रहा है. वहीं, I Love Mohammad पोस्टर विवाद जाने पर कहा कि पोस्टर हटाने से मोहब्बत कम नहीं होगी. मरने के बाद भी हमारे होठों से ‘आई लव मुहम्मद’ निकलेगा.

Follow Us