रामपुर में लुटेरी दुल्हन यासमीन गिरफ्तार, ‘रिया’ बनकर हिंदू युवक से की शादी; लगाया 1 लाख का चूना

रामपुर में शादी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.'रिया गुप्ता' बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली यासमीन गिरफ्तार हुई है. शादी के बाद यासमीन ने अपना असली नाम और चार बच्चों का सच बताया. पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज किया है.

रामपुर शादी धोखाधड़ी: 'रिया' बनकर ठगने वाली यासमीन गिरफ्तार Image Credit:

रामपुर के थाना सिविल लाइंस इलाके में पहचान छिपाकर शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां रिया गुप्ता’ बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली यासमीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है. शादी के बाद पता चला कि रिया का असली नाम यासमीन है और वह चार बच्चों की मां है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम पुनीत कुमार है और वह मढ़ैया नादरबाग का रहने वाला है. उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी. उसके मौसा के माध्यम से कल्लू और राम सिंह नामक बिचौलियों ने उसकी मुलाकात उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली ‘रिया गुप्ता’ से कराई थी. 11 जून को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई थी.

जेवरात और नगद लेकर भागने की फिराक में थी

पुनीत का सब्जी का कारोबार है, उसने यह भी बताया कि शादी के एवज में बिचौलियों ने उनसे 1 लाख रुपये नगद ऐंठ लिए थे. पुनित के मुताबिक, ​शादी के बाद से ही युवती घर में झगड़ा करने लगी थी. 13 जून को जब वह अपने सब्जी का ठेला ठीक कराने बाजार गया था, तभी बिना बताए यासमीन घर छोड़कर जेवरात और नगद लेकर भागने की फिराक में थी.

परिवार ने जब यासमीन को रोका तो उल्टा उसने डायल-112 को फोन कर दिया. पुलिस जांच में पता चला कि यासमीन ने जो सच बताया, उससे परिवार के होश उड़ गए. युवती ने कुबूल किया कि उसका असली नाम रिया गुप्ता नहीं, बल्कि यासमीन है. उसके पति का नाम माहिर अली है. वह बरेली के आंवला की रहने वाली है और उसके चार बच्चे भी हैं.

यह पूरी तरह से ठगी और जालसाजी का मामला- ASP

पीड़त युवक के मौसा विजय सिंह, जिन्होंने बिचौलियों से संपर्क किया था, उसने बताया कि कल्लू ने हमें रामसिंह से मिलवाया. विजय का कहना है कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि ‘रिया’ असल में यासमीन है. बिचौलियों और महिला ने मिलकर हमारे पूरे परिवार को बदनाम किया है और पैसे ठगे हैं. उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

ASP अनुराग सिंह ने इस मामले में कहा कि प्रथम दृष्टया यह पूरी तरह से ठगी और जालसाजी का मामला लगता है. पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला और दोनों बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे दोनों बिचौलियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.

Follow Us