देवर और भाभी के बीच था अवैध संबंध, ननद ने रंगे हाथ पकड़ा तो कर दी हत्या; शव को नदी में फेंका

कानपुर देहात में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. जहां भाभी-देवर के अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से ननद की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद आरोपियों ने युवती का गला रेतकर शव को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है.

अवैध संबंध उजागर होने के डर से ननद की निर्मम हत्या, भाभी गिरफ्तार Image Credit:

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां देवर और भाभी के अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को दरी में लपेटकर नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने भाभी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार है.

पूरी घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव में 5 जून की है. जांच में सामने आया कि मृतक ननद ज्योति ने घर में भाभी और छोटे भाई को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद दोनों को डर था कि उनका राज परिवार और समाज के सामने उजागर हो जाएगा. इसी डर से देवर और भाभी ने मिलकर ज्योति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

शव को ठिकाने लगाने में मृतका के पिता भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, ज्योति की घर के भीतर ही चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात के बाद शव को दरी में लपेटा गया और उसे सेंगुर नदी में फेंक दिया गया ताकि घटना को छिपाया जा सके. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने में मृतका के पिता सहित अन्य लोगों की भी भूमिका रही.

ज्योति का शव 8 जून को सेंगुर नदी में मिलने था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामला खुलने की आशंका के चलते आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. आरोपी भाभी मुंबई भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, आरोपी देवर, ससुर, एक रिश्तेदार और शव ले जाने वाले कार चालक की तलाश जारी है.

यह हत्याकांड पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया

मंगलपुर थाना पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, यह हत्याकांड पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं.

रिपोर्ट- बृजेन्द्र गुप्ता, टीवी9, कानपुर देहात

Follow Us