‘जहां भी मिले जूते मारकर मुंह लाल कर दो’, स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर ऐसा क्यों बोले महंत राजू दास?
मैनपुरी हिंदू सम्मेलन में हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो जहां भी मिले हिंदू जूते मारकर उसका मुंह लाल कर दो. महंत ने स्वामी प्रसाद को अपना नाम बदलने की भी सलाह दी. साथ ही कहा, 'गृहस्थ होते तो उसके सीने पर गोली मारते.'
अयोध्य में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास रविवार को मैनपुरी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लिया. इस सम्मेलन दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया. इस दौरान महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने हिंदूओं से अपील की कि वो जहां मिले जूते से मुंह लाल कर दो.
महंत राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं. बोलता है हिंदू नीच है… वो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, कान फट जाए. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, ‘अगर हम लोग गृहस्थ होते तो डंके की चोट पर कहते हैं कि लाइसेंस बनवाते, असलहा खरीदते और स्वामी प्रसाद मौर्य के सीने पर गोली मार देते.’
‘आतंकवादी तो हैं नहीं कि तलवार से गला काट दें’
स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर हिंदू धर्म पर बयानों के कारण विवादों में रहते हैं. वह कभी हिंदू धर्म को धोखा बताते हैं, तो कभी रामचरितमानस के दोहे को बकवास बोलते हैं. उनके विवादित बयानों पर महंत राजू दास ने कहा, ‘हम आतंकवादी तो हैं नहीं कि तलवार लेकर उनकी गला काट दें. हम सनातनी हैं, इसलिए जूता लेकर मुंह ही लाल कर सकते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘वो बोलता है कि हिन्दू आतंकवादी है. बोलता है हिंदू नीच है… बताइए कौन हिंदू नीच है कौन आतंकवादी है. अगर आपका सनातन धर्म में आस्था नहीं है, तो पहले अपना नाम परिवर्तित कर दो. नाम में स्वामी भी है, प्रसाद भी है और मौर्य भी आखिर में है. मेरा कहने का मतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नाम बदल लेना चाहिए.’
‘हम साधु हैं, अपना तो काम है माला फेरना नहीं तो…’
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, ‘हम लोग साधु हैं, तुम्हारे जैसे होते तो असलहा लेकर टक-टक कर उड़ा देते… लेकिन अपना तो काम है माला फेरना और वचन के माध्यम से लोगों को संगठित कर अच्छे उपदेश देना. अगर हम गृहस्थ होते तो डंके की चोट पर कहते हैं कि लाइसेंस बनवाते, असलहा खरीदते और स्वामी प्रसाद मौर्य के सीने पर गोली मार देते.’