ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, देखते ही देखते बिछ गईं लाशें; आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा
आजमगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड से लौटे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है. अंबेडकर नगर के कछौछा दरगाह से वापस आते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
झारखंड से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के कछौछा दरगाह में जियारत करने आए श्रदलुओं के साथ शनिवार की अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. यह सभी श्रद्धालु जियारत के बाद वापस लौट रहे थे. तभी इनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी श्रद्धालु अर्टिगा कर में सवार थे. इनकी फुल स्पीड में थी. तभी सामने से टक आया और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार में से सभी लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक की हालत नाजुक देखकर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल से दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सीओ लालगंज भूपेश पांडेय के मुताबिक हादसे के बाद झारखंड टैक्सी यूनियन के पलामू जिला के जिला अध्यक्ष दानिश कुरेशी ने बताया कि मृतक में अरबाज खान टैक्सी यूनियन झारखंड के सदस्य थे. वह झारखंड के पलामू से जायरीन हाफिज रज्जाक, अब्बू कैश, सोहराब राइन आदि को लेकर जियारत के लिए गए थे.यह सभी लोग पेशे से व्यवसाई थे.
नींद की वजह से हादसा
मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने हादसे की वजह नींद आना बताई है. पुलिस के मुताबिक दोनों गाड़ियां फुल स्पीड में थीं. ऐसे में किसी एक गाड़ी के ड्राइवर को नींद आई होगी और सामने से आती दूसरी गाड़ी को देखकर उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया होगा. इसकी वजह से यह हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.