जिसके साथ खाई 7 जन्मों के साथ की कसम, BF संग मिलकर उसी ने ले ली जान; दिल दहला देगी कहानी
उत्तर प्रदेश के बागपत में अवैध संबंध के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे पति की 7 दिन के इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी निशा और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां अवैध संबंध में बाधा बनने पर एक महिला ने खुद अपने ही हाथों अपना सुहाग उजाड़ लिया. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को आग के हवाले कर दिया. इस वारदात में 7 दिन चले इलाज के दौरान पीड़ित पति की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.
वारदात बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है. यहां रहने वाले सतबीर ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि उसके बेटे राजीव की पत्नी निशा ऊर्फ नीशू का पड़ोसी युवक विक्रांत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. राजीव ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर 20 जून की रात सोते समय राजीव के कमरे में आग लगा दी. जानकारी होने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आग बुझाया और राजीव को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक वारदात की शाम पीड़ित पति राजीव काम से घर लौटा और खा पीकर पत्नी बच्चों के साथ सोने चला गया. थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी निशा अपने बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकल गई और अपने प्रेमी को बुलाकर कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगवा दिया. जलन होने पर राजीव की नींद खुली और चीखते चिल्लाते भागने लगा. जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, वह करीब 80 फीसदी तक झुलस गया था.
उपचार के दौरान हुई मौत
परिजनों ने आनन फानन में राजीव को मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज तो की, लेकिन 7 दिन के अंदर ही राजीव ने दम तोड़ दिया. उधर, घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने राजीव के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी निशा और उसके प्रेमी विक्रांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया. राजीव के पिता सतबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी आंखों से वारदात के बाद विक्रांत को घर की छत से भागते देखा था.
10 साल पहले हुई थी शादी
सतवीर ने बताया कि उनके बेटे राजीव की शादी करीब 10 साल पहले निशा के साथ हुई थी. इस शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए. राजीव मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. पुलिस के मुताबिक राजीव ने भी मरने से पहले पुलिस को अपना अंतिम बयान दिया था. इसमें उसने बताया था कि पत्नी निशा और उसके प्रेमी ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की है.