पहले पति का घोंटा गला, फिर लाश के पास ही BF संग बनाया संबंध; UP में एक और कातिल बीवी की कहानी
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति सचिन की निर्मम हत्या कर दी. आरोपियों ने पहले नींद की गोलियां खिलाकर उसे बेहोश किया, फिर गला घोंट दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद दोनों ने लाश के पास ही संबंध भी बनाए. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में भी मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है. सौरभ हत्याकांड की तरह ही यहां भी कातिल बीवी ने पहले प्रेमी संग मिलकर पति को नींद की गोलियां खिलाई, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. वहीं पति की मौत होने के बाद दोनों ने लाश के पास ही संबंध बनाया. वारदात के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन उसका प्रेमी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
वारदात बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव का है. यहां रहने वाले मैमपाल ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी पड़ोसी रचना ने उन्हें फोन कर अपने पति सचिन की तबियत खराब होने की सूचना दी थी. इस सूचना पर वह तुरंत रचना के घर पहुंचे और उसके पति सचिन को लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम में वारदात की पुष्टि
सूचना मिलने पर सचिन के छोटे भाई भी अस्पताल पहुंच गए. गले पर था चोट का निशान मैमपाल के मुताबिक शव देखने से ही पता चल रहा था कि सचिन के साथ मारपीट हुई है. उसके गले पर चोट और गला घोंटने के निशान थे. यह देखकर शक हुआ तो पुलिस को भी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
ऐसे खुला हत्या का राज
इस दौरान सचिन के घर के पास लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक को रात 10 बजे घर में जाते देखा गया. यह युवक रात में ही करीब साढ़े तीन बजे घर से बाहर निकला और गायब हो गया. पत्नी पर हुआ शक, अरेस्ट इस फुटेज को देखने से पुलिस को सीधा शक पत्नी रचना पर हुआ. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने वारदात कबूल लिया.
बताई वारदात की कहानी
उसने बताया सास की मौत के बाद उसका पति उसे बहुत परेशान कर रहा था. इसी बीच इंस्टाग्राम के जरिए वह रंछाड़ में रहने वाले इंडियन नेवी के जवान सोनू के संपर्क में आई और दोनों में दोस्ती हो गई. दोनों अक्सर मिलने लगे तो इसकी भनक सचिन को लग गई. वह उसके प्रेमी से मिलन में बाधा बनने लगा था. ऐसे दी वारदात को अंजाम रचना ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके कहने पर ही सोनू शुक्रवार की रात नींद की गोलियां लेकर आया.
प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद रचना ने धोखे से खीर में मिलाकर सारी गोलियां सचिन को खिला दी. वहीं जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया. रचना ने बताया कि पति की मौत के बाद उसने लाश के पास ही अपने प्रेमी से संबंध भी बनाया. इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया. वहीं अब पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है.