25 सेकेंड में 21 थप्पड़, रहम की भीख मांगता रहा शख्स… पिटाई का Video वायरल

बागपत के छपरौली में एक युवक पर चप्पल और थप्पड़ की बौछार हुई. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दो युवक एक युवक को चप्पल और थप्पड़ों से पीटते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक युवक पर ताबड़तोड़ चप्पल और थप्पड़ बरसा दिए गए. न तो उसे कुछ कहने का मौका मिला और न ही खुद को बचाने का बस थप्पड़ और चप्पल की बारिश होती रही. उसे दो युवक पीटते हुए वीडियो पर दिखाई दे रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दो युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये मामला छपरौली के ट्यूबवेल का कहा जा रहा है. यहां कुछ ही सेकंड में की गई पिटाई का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया है.

वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि पीड़ित युवक को ट्यूबवेल पर बुलाकर दो युवकों ने पकड़ लिया और उसकी एक ने कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी है. दो युवक बारी-बारी से उस पर थप्पड़ और चप्पल जड़ रहे हैं. युवक चिल्लाता रहा… रुक तो जाओ एक बार, मेरी बात तो सुन लो… रहम करो…. लेकिन महज़ 25 सेकेंड के भीतर 21 से ज्यादा थप्पड़-चप्पल मारे.

युवक छोड़ने की गुहार लगाता रहाल लेकिन वो अलग से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था और मार खाने को मजबूर था. आसपास कोई रोकने वाला नहीं दिखा, जबकि वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था. जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये पूरी घटना जानबूझकर प्लान की गई थी. मौके पर तीन से ज्यादा युवक मौजूद रहे होंगे.

वही सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. छपरौली थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि मारपीट के पीछे की असल वजह क्या थी. लेकिन, वायरल वीडियो के अंत मे युवक किसी ऑडियो का जिक्र जरूर करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. यह घटना न केवल हिंसा की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि समाज में ऐसे मामलों को देखकर लोग वीडियो बनाना ज़्यादा ज़रूरी समझते हैं, बजाय बीच-बचाव करने के.

Follow Us

Latest Stories

SSC GD परीक्षा में भारी बवाल, अभ्यर्थियों ने तोड़ डाले कंप्यूटर-एसी और कुर्सियां, प्रयागराज समेत 5 जिलों में रद्द हुआ एग्जाम

‘सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही है’, बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश

नोएडा में पुलिस वाले को लिफ्ट के बहाने लूटने वाले आरोपी का एनकाउंटर, प्रेमिका के परिवार पर हमला करने वाला कातिल भी गिरफ्तार

बचपन में जितेंद्र ने गंवा दिया था पैर, दूसरों को खेलते देख छलकते थे आंसू…आज पावरलिफ्टिंग में नेशनल चैंपियन

सपा विधायक की भीष्म प्रतिज्ञा पूरी, ​11 दिन बाद पहने कुर्ता और चप्पल, बेटे ने धोए पैर, जानें क्या था मामला

कौन बनेगा UP पुलिस का बॉस? इन तीन IPS अफसरों के नाम की चर्चा, 4 साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी