‘आप ही बताइए साहब, खाना कैसे बनेगा’…बस्ती में पति ने बर्तन धोने से किया इनकार तो पत्नी ने बुला ली पुलिस

बस्ती में पति ने बर्तन धोने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने पुलिस बुला दिया. झगड़े की वजह सुनने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को काफी देर तक समझाया-बुझाया तब जाकर दोनों शांत हुए.

सिंक में बर्तन Image Credit:

बस्ती से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां एक महिला जब शाम को खाना बनाने अपने किचन में घुसी तो सिंक में पड़े जूठे बर्तन को देख पति पर आग बबूला हो गई. गुस्से में वह पति से झगड़ने लगी. बात आगे बढ़ी तो पुलिस भी बुला ली. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच भी गई. लेकिन यहां आकर पुलिस को जो पता चला उससे वह हैरान रह गए.

पुलिस वाले भी रह गए हैरान

पुलिस ने महिला से झगड़े का कारण पूछा तो महिला ने कहा कि इन्होंने बर्तन नहीं धुले, कई बार कहने के बाद भी नजरअंदाज किया. हमने टोका बर्तन ना धुलने का कारण पूछा तो वह हमसे ही झगड़ने लगे. बताइए साहब बर्तन साफ नहीं होगा तो रात में खाना कैसे बनेगा. यह सुनकर वहां मौजूद पुलिस वाले हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

दो साल पहले ही दोनों की हुई थी शादी

पुलिस कर्मियों ने जब पति से झगड़े की वजह पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया तब जाकर दोनों शांत हुए. विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई. पति-पत्नी की दो साल पहले ही शादी हुई थी.दोनों की अभी कोई संतान नहीं है. इस घटना को लेकर जहां पुलिसकर्मी हतप्रभ हैं. वहीं गांव में खूब चर्चा हो रही है.

पुलिस ने क्या बताया?

सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह बताया कि ने एक महिला ने डायल 112 पर कॉल किया था. फिर पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंची. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पाया कि दोनों दंपति सिंक में पड़े जूठे बर्तन को लेकर आपस में झगड़ रहे थे. फिलहाल, दोनों पति-पत्नी के बीच के आपसी विवाद को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया है.

Follow Us