अचानक से कहां गायब हो गए बदायूं में एक ही परिवार के 3 नाबालिग भाई? चाचा के बेटे ने बताई ये हैरान करने वाली बात

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन दो दिन बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी.अब परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बदायूं में एक ही परिवार के 3 बच्चे लापता Image Credit:

बदायूं के जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 17, नई बस्ती निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र अहिल (10) एवं रहूल मोहम्मद (8) तथा उनका चचेरा भाई आरिश (14) 18 मार्च की शाम घर के बाहर खाली प्लॉट में खेल रहे थे. देर रात तक तीनों बच्चों के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन दो दिन बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी. बच्चों के चचेरे भाई अब्दुल ने बताया कि घटना से पहले तीनों बच्चे आपस में यह चर्चा कर रहे थे कि वे तेलंगाना के नेल्लोर जिले स्थित रहमताबाद शरीफ दरगाह जाकर पैसे कमाने की योजना बना रहे थे. इस सूचना के बाद परिजनों ने वहां रहने वाले परिचितों को बच्चों की तस्वीरें भेजकर जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है.

तीनों बच्चे तेलंगाना जाने की चर्चा कर रहे थे

परिजनों के अनुसार, बच्चों के चचेरे भाई अब्दुल ने बताया कि घटना से पहले तीनों बच्चे आपस में यह चर्चा कर रहे थे कि वे तेलंगाना के नेल्लोर जिले स्थित रहमताबाद शरीफ दरगाह जाकर पैसे कमाने की योजना बना रहे है. इस सूचना के बाद परिजनों ने वहां रहने वाले परिचितों को बच्चों की तस्वीरें भेजकर जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. वहीं, बच्चों की दादी ने बताया कि तीनों बच्चे इफ्तार के समय से ही लापता हैं, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया गया है और विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.


Follow Us