बस्ती: एरियर के बदले रिश्वत लेने वाले बाबू नपे, वायरल वीडियो के बाद डिप्टी CM का एक्शन

बस्ती में स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ था. उन्होंने एक रिटायर्ड ANM से एरियर भुगतान के लिए 45 हजार रुपये मांगे थे. वहीं, अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मामले में संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी को सस्पेंड कर बांदा मंडल से संबद्ध किया गया है, और विभागीय जांच जारी है.

वायरल वीडियो के बाद वरिष्ठ सहायक निलंबित (फोटो स्क्रीनशॉट्स) Image Credit:

बस्ती जिले में एक वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने एक रिटायर्ड ANM से एरियर भुगतान के लिए 45 हजार रुपये मांगे थे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई हुई. आरोपी को चित्रकूट धाम बांदा मंडल से संबद्ध किया गया है, और विभागीय जांच जारी है.

प्रदीप श्रीवास्तव जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे. उन्होंने रिटायर महिला कर्मचारी से एरियर भुगतान के लिए पैसे मांगे थे. डिप्टी सीएम के आदेश पर आरोपी बाबू को निदेशक प्रशासन अलका वर्मा ने निलंबित कर दिया गया है. उन्हें चित्रकूट धाम बांदा मंडल अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय से संबंध किया गया है.

बिना पैसे के फाइल आगे नहीं बढ़ेगी, अब नपे

पीड़ित महिला एएनएम सुनीत कार्यरत थीं, रिटायरमेंट के बाद उनके देय के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है. रिटायर एएनएम सुनीता का आरोप है कि एरियर भुगतान के एवज में वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव ने 45 हजार रुपये घूस मांगी थी. भाई के साथ मिलकर सुनीता ने इसका वीडियो बनवाया. वीडियो में बाबू आराम से नोटों की गिनती करते नजर आ रहा है. 

पीड़ित महिला कर्मचारी ने काफी दिनों तक एरियर भुगतान न होने पर मामला कोर्ट चली गई. अदालात ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए चार सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया था. आरोप है कि इसके बावजूद फाइल आगे बढ़ाने के लिए बाबू प्रदीप श्रीवास्तव ने रिश्वत की मांग की. उन्होंने कहा था कि बिना पैसे के कोर्ट के आदेश के बावजूद फाइल आगे नहीं बढ़ेगी.

वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लिया. इसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. आरोपी वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है. आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई. जांच अधिकारी चित्रकूट धाम बांदा मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक को बनाया गया है

Follow Us