बच्चों के सामने ही उनकी मां से बार-बार गलत हरकत करता था युवक, ब्लैमेलिंग और दरिंदगी से तंग आकर महिला ने दी जान

बस्ती के कलवाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन साल पहले एक महिला का अश्लील वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले तीन साल से महिला के बच्चों के सामने उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. इससे परेशान होकर महिला ने अब अपनी जान दे दी है.

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां की ममता और अस्मत, एक दरिंदे की हवस और धमकियों के आगे हार गई. कलवारी थाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला ने आरोपी अली हुसैन की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. इस घटना ने न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

3 साल से महिला को परेशान कर रहा था हुसैन अली

मामला कलवारी थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि अली हुसैन नाम के युवक ने करीब तीन साल पहले महिला का एक अश्लील वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले तीन साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था.

मृतका के बच्चों ने पिता को सुनाई आपबीती

इस घटना का सबसे वीभत्स पहलू यह है कि जब भी महिला का पति काम के सिलसिले में मुंबई रहता था, तब-तब आरोपी घर में घुसकर बच्चों के सामने ही महिला के साथ मारपीट और बलात्कार करता था. मृतका के दो मासूम बच्चों ने जब अपने पिता को यह आपबीती सुनाई, तो सुनने वालों की रूह कांप गई.

FIR की धाराओं को और सख्त कर रही पुलिस

महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने मुख्य आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR की धाराओं को और सख्त किया जा रहा है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.

हिंदू संगठनों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है. हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को फांसी या उम्रकैद जैसी सजा दिलाई जाए.

‘साइबर ब्लैकमेलिंग’ जानलेवा हो सकती है

डीएसपी संजय सिंह ने इस घटना के बारे में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी की जा रही है. मामले की निष्पक्ष जांच जारी है. बस्ती की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डिजिटल युग में ‘साइबर ब्लैकमेलिंग’ कितनी जानलेवा हो सकती है.

Follow Us