गया था नौकरी करने, पढ़ना पड़ा कलमा; बिजनौर के युवक का कश्मीर में धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजी-रोटी कमाने कश्मीर गए एक नाबालिग के धर्मांतरण का मामला सामने आया है. परिवार को बेटे का कलमा पढ़ते हुए वीडियो मिला, जिसके बाद उन्होंने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई और लड़के की सुरक्षित वापसी की मांग की है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजी रोटी के लिए कश्मीर गए एक नाबालिग के धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जानकारी होने पर लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से एक वीडियो भेजा गया है. इस वीडियो में उनका बेटा कलमा पढ़ते नजर आ रहा है. इस की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और लड़के को रेस्क्यू करने की मांग की.

पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे ने अपने चाचा को किसी अज्ञात नंबर से खुद फोन किया था. कहा था कि लोग उसे भूल जाएं, उसने इस्लाम कबूल लिया है. इसके बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है. पीड़ित पिता के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में रावली रोड स्थित एक गांव में रहते हैं. चूंकि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए सभी लोग मेहनत मजदूरी करते हैं. उसका बेटा भी हेयर कटिंग का काम सीखकर कमाने के लिए कश्मीर गया था.

वीडियो देखकर मचा हड़कंप

पीड़ित पिता ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा वहां एक सैलून में काम कर रहा था. इसी बीच अचानक दो तीन दिन से उससे संपर्क कट गया. फिर उसने एक अज्ञात नंबर से वीडियो भेजा और फिर खुद अपने चाचा को फोनकर कहा कि उसे भूल जाएं. वह इस्लाम कबूल कर चुका है. पीड़ित पिता ने वीडियो में उसके बेटे को इस्लाम धर्म कबूल करने और कलमा पढ़ने का दृष्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है.

परिवार में मचा कोहराम

बेटे के कलमा पढ़ने का वीडियो देखकर उसके घर में कोहराम मच गया है. उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिवार के लोग लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो पा रही है. उधर, जानकारी होने पर हरकत में आए हिंदू संगठन के लोगों ने लड़के को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित पिता ने तहरीर लेकर आज मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Follow Us

Latest Stories