प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें क्या है असल वजह
प्रेमानंद महाराज रोजाना भोर के वक्त पदयात्रा करते थे. पिछले दो दिन से वह पदयात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं. ऐसे में भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते अनिश्चित काल के लिए पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है.
प्रसिद्ध संत और कथावाचक प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं और पदयात्रा में शामिल होते हैं. लेकिन अब उनकी तरफ से एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे भक्तों में मायूसी और चिंता है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट में प्रेमानंद महाराज की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने की बात कही गई है. रविवार और सोमवार की पदयात्रा में भी भक्तों को प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं हुए थे. इसके लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था.
दो दिन से पदयात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज रोजाना भोर के वक्त पदयात्रा करते थे. पिछले दो दिन से वह पदयात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं. ऐसे में भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते अनिश्चित काल के लिए पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है. पोस्ट में यह भी कह गया है जब उनकी यात्रा दोबारा शुरू होगी तो इसकी जानकारी भक्तों से साझा कर दी जाएगी.
बड़ी संख्या में प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने पहुंचे थे भक्त
17 और 18 मई को भी प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त ऋषि कुंड पहुंचे थे. रोजाना की तरह भक्त प्रेमानंद महाराज का इंतजार कर रहे थे. लेकिन वे नहीं आएं. इसके बाद भक्त काफी ज्यादा मायूस दिखाई दिए. प्रेमानंद महाराज के सेवकों ने जब उनके स्वास्थ्य की जानकारी साधा की तो भक्त काफी चिंतित नजर आएं. भक्तों ने राधा रानी से प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ठीक रखने की कामना की. प्रेमानंद महाराज के सेवकों ने भक्तों को आश्वासन दिया है कि जब उनकी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी तो इसकी जानकारी भक्तों से साझा कर दी जाएगी.