ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग पर बोलीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन- ये धर्म युद्ध नहीं है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी ने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है.ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है.इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत बड़ी गलती है.

खुशबू पाटनी Image Credit:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी ने ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे जंग पर कहा कि ये धर्म युद्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि हर जगह वॉर की सिचुएशन है. ईरान पर सिर्फ इसलिए हमला किया जा रहा है क्योंकि वो नहीं चाहते कि वो न्यूक्लियर पावर बने. वो उनके मेन बेस पर भी हमला कर चुके हैं. खुशबू पाटनी ने देशवासियों से अपने हिंदुस्तान के साथ खड़े होने की अपील की है.

उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली खुशबू पाटनी ने कहा, ‘जिसे लड़ना है. उसे लड़ने दो. जब तक भारत सीधे इस ईरान-इजरायल-अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं है. हमें भावनात्मक रूप से कूदने की जरूरत नहीं है. ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है. ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है. इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत बड़ी गलती है. असल में ये जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलांयस का मामला है.’

‘भावनात्मक नहीं, समझदार रहिए’

खुशबू पाटनी ने आगे लिखा, ‘ जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल होता है. सोशल मीडिया पर इसे धर्म बनाकर बेचा जा रहा है. लेकिन देशों के फेसलै तेल, शक्ति संतुलन, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभुत्व से तय होते हैं. ईरान हमारा देश नहीं है. किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ना समझदारी नहीं है. याद रखिए मुश्किल समय में कोई बाहरी देश आपको बचाने नहीं आएगा. अपने देश के साथ खड़े रहिए. भावनात्मक नहीं, समझदार रहिए.’

‘आप गुलाम न हों, सोचो और फिर काम करो’

खुशबू पाटनी ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब युद्ध होता है, दुनिया बंट जाती है. युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है, पर्सनल नहीं, जब तक कि आप गुलाम न हों. सोचो और फिर काम करो.’ उन्होंने इसे न्यूक्लियर महत्वाकांक्षा से जोड़ा और कहा कि यह जंग धार्मिक संघर्ष नहीं है, बल्कि भू-राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़ी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि भावनात्मक रूप से इस युद्ध का हिस्सा न बनें, एकजुट रहें और कट्टर सोच छोड़ें.

कई मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं खुशबू पाटनी

भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी रह चुकी खुशबू पाटनी पहले भी कई मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ जंग की मांग की थी. इस समय ईरान जंग पर उनका बयान इंस्टाग्राम पर वायरल है. खुशबू पाटनी ने आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट अपना करियर शुरू किया था. वो भारतीय सेना में लगभग 12 सालों तक कार्यरत रहीं और मेजर के पद तक पहुंची.