‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ पर SP कृष्ण विश्नोई का डांस, SSP अनुराग आर्य ने भी मचाया धमाल
होली के मौके पर इस बार यूपी पुलिस के अफसरों ने भी जमकर धमाल मचाया. संभल पुलिस लाइन में आईपीएस कृष्ण विश्नोई पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली. साथ ही भोजपुरी के लोकप्रिय गाने गुलाब जईसन खिलल बाडू पर जमकर थिरकते नजर आए. वहीं, बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य भी पुलिसकर्मियों के साथ खूब मस्ती करते दिखे.
जनता की होली पूरी कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने अगले दिन रंगों का ये त्योहार मनाया. प्रदेश के सभी जिलों से पुलिसकर्मियों के होली खेलने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. संभल जिले के पुलिस लाइन में भी होली का त्योहार मनाया गया. जिले के तेजतर्रार एसपी भी अलग ही रूप में दिखे. वह रंगों और संगीत के बीच झूमते नजर आए.
गुलाब जईसन खिलल बाडू गाने पर IPS कृष्ण विश्नोई का डांस
एनिमल कैप पहने आईपीएस कृष्ण विश्नोई ने ना सिर्फ पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली. साथ ही गानों की धुन पर जमकर डांस किया. भोजपुरी के लोकप्रिय गाने गुलाब जईसन खिलल बाडू पर पुलिस कर्मियों के साथ डांस कर तो उन्होंने रंग जमा दिया. इसके अलावा धुरंधर फिल्म के गानों पर भी वह थिरकते नजर आए.
बेहद पसंद किया जा रहा एसपी कृष्ण विश्नोई का ये अंदाज
एसपी कृष्ण विश्नोई का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है. यह पहला मौका नहीं है जब एसपी कृष्ण विश्नोई का ऐसा अलग अंदाज सामने आया हो. पिछसे साल, उन्होंने सिर पर गिलास रखकर एनिमल फिल्म के गाने पर डांस किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने जमकर मचाया धमाल
उधर बरेली में एडीजी आवास पर पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित की होली कार्यक्रम में जिले के एसएसपी अनुराग आर्य ने भी जमकर धमाल मचाया. सिर पर काले घने बालों का बिग लगाए और लाल टीशर्ट पहने एसएसपी अनुराग आर्य का अंदाज देखते ही बन रहा था. वह पंजाबी और हरियाणवी गाने पर जमकर थिरके. एसएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने भी जमकर डांस किया. उन्होंने एडीजी रमित शर्मा को होली खेलने के लिए बाहर बुलाने के लिए ‘चुम्मा-चुम्मा दे दे’ गाने पर भी डांस किया.
महिला अधिकारी भी नहीं रहीं पीछे
होली कार्यक्रम मस्ती-धमाल मचाने में महिला अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं. कार्यक्रम दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर ‘लंदन ठुमका’ गाने पर धमाकेदार डांस किया. उनके स्टेप्स और अंदाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. अफसरों की मस्ती देखकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी होली के जश्न में शामिल हो गए.