55 लाख रुपये उधार वापस नहीं लौटाने पर भतीजे ने चाचा को मार दी गोली, खुद डायल 112 पर दी सूचना

बुलंदशहर में 50 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू ने कुछ समय पहले अपने भतीजे कृष्णकांत उर्फ मालवा शर्मा से करीब 55 लाख उधार लिए थे. कृष्णकांत लंबे समय से अपने चाचा से रकम वापस मांग रहा था. लेकिन चाचा ने पैसे वापस नहीं दिए. इसी बात पर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी.

बुलंदशहर में मर्डर Image Credit:

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कवंसी मैं पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक गांव कंवसी निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू ने कुछ समय पहले अपने भतीजे कृष्णकांत उर्फ मालवा शर्मा से करीब 55 लाख उधार लिए थे. कृष्णकांत लंबे समय से अपने चाचा से रकम वापस मांग रहा था. लेकिन रुपए वापस नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर भतीजे ने घटना को अंजाम दिया.

खेत जोतने को लेकर बड़ा विवाद, फिर चली गोली

रुपए वापस नहीं मिलने से नाराज कृष्णकांत ने अपने चाचा बृजमोहन के खेत को जोतना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी बृजमोहन को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कृष्णकांत ने फायरिंग कर दी जिसमें बृजमोहन को गोली लग गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी ने खुद डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्णकांत ने खुद डायलॉग दोबारा पर पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी हिरासत में ले लिया. एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर मामला पैसों के लेनदेन का था या कुछ और.

Follow Us