होटल में GF संग डेट पर था युवक, खा ली पॉवर बढ़ाने वाला कैप्सूल; हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गर्लफ्रेंड के साथ आए एक युवक की होटल में मौत हो गई. होटल में आने के बाद उसने जोश बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था. बताया जा रहा है कि दवा के ओवरडोज से उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मौत हो गई. प्रेमिका ही उसे अस्पताल लाई थी, लेकिन मौत की खबर सुनते ही फरार हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड संग होटल में डेट कर रहा था. इस दौरान उसने जोश बढ़ाने वाली दवा का सेवन कर लिया. इससे थोड़ी ही देर में उसकी हालत खराब हो गई. गर्लफ्रेंड ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, खुद को पत्नी बताते हुए उसे अस्पताल में भर्ती भी करा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया. यह सुनते ही लड़की अस्पताल से फरार हो गई.
अस्पताल से ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला रविवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव में रहने वाले विनोद कुमार (34) के रूप में हुई है. विनोद हाल तक पंजाब में रहकर रोजी रोटी कमाता था. उसके पिता लाल सिंह ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसने पंजाब में काम छोड़ दिया और गांव में ही आकर रहने लगा था.
बहाने से निकला था विनोद
विनोद के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह उनका बेटे ने घर में बताया कि उसके दोस्त का एक्सिडेंट हुआ है. इसके बाद उसे देखने के लिए घर से निकला, लेकिन दोपहर बाद उसके फोन से किसी महिला ने उन्हें कॉल कर बताया कि बुलंदशहर में उसका एक्सिडेंट हो गया है. यह सुनकर वह बुलंदशहर के जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है. अस्पताल से ही पता चला कि विनोद को यहां एक युवती लेकर आई थी, जो खुद को विनोद की पत्नी बता रही थी.
दवा के ओवरडोज से मौत
डॉक्टरों ने युवक की मौत की वजह शक्ति वर्द्धक दवा का ओवरडोज बताया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक ने होटल में आने के बाद इस दवा का सेवन किया था. इससे उसे बेचैनी होने लगी तो दोनों होटल से निकलकर पार्क में आ गए. यहां उसकी हालत और खराब हो गई. इसके बाद लड़की उसे लेकर अस्पताल आई और खुद को उसकी पत्नी बताते हुए भर्ती करा दिया. लेकिन जैसे ही पता चला कि युवक की मौत हो गई है तो लड़की वहां से फरार हो गई. सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.