पहले संबंध बनाओ, फिर… इलाज के नाम तांत्रिक ने महिला से खेला गंदा खेल
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक तांत्रिक ने बेटे के इलाज के नाम पर एक महिला का यौन उत्पीड़न किया. आरोपी तांत्रिक ने अंधविश्वास और धर्म का डर दिखाकर महिला से बार-बार दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यासमुनि पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना आस्था के दुरुपयोग का गंभीर मामला है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में आस्था की आड़ में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. यहां एक तांत्रिक ने बेटे के इलाज के नाम पर महिला को ना केवल अंधविश्वास में धकेला, बल्कि धर्म का डर दिखाकर गंदा काम भी किया. आरोपी ने महिला को भरोसा दिया था कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से उसका बेटा बिल्कुल ठीक हो जाएगा. इस प्रकार आरोपी ने महिला का बार-बार यौन उत्पीड़न किया.
इस वारदात से लुटी-पिटी महिला ने अब बनकटा थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर अरेस्ट कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका बेटा अक्सर बीमार रहता है. उसने बहुत दवाई कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
आरोपी ने दिया था झांसा
पीड़िता के मुताबिक आरोपी तांत्रिक ने उसे झांसा दिया था. कहा था कि उसके बेटे पर कोई जादू-टोना हुआ है. आरोपी ने उसके बेटे को ठीक करने का भरोसा देकर अपने ठिकाने पर बुलाया और धर्म तथा अंधविश्वास का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने डर दिखाते हुए उससे कहा कि वह शारीरिक संबंध बनाएगी तो उसका बेटा जलदी ठीक हो जाएगा. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके साथ अवैध संबंध बनाए.
सदमे में आ गई महिला
इस घटना के बाद पीड़िता सदमे में आ गई. आरोपी के चंगुल से छूटकर वह पहले घर पहुंची और फिर बनकटा थाने जाकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी तांत्रिक व्यासमुनि पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.