बाराबंकी में PM आवास में धोखाधड़ी, महिला की दूसरी किस्त हड़पी; BDO-प्रधान पति समेत 6 पर FIR

बाराबंकी में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. एक लाभार्थी को पहली किस्त मिली, पर दूसरी किस्त उनके खाते में नहीं पहुंची. आरोप है कि तत्कालीन बीडीओ, ग्राम प्रधान पति, सचिव सहित छह लोगों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से यह राशि हड़प ली. अब इन सभी पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

PM आवास की किस्त में घोटाला Image Credit:

बाराबंकी में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. एक महिला लाभार्थी का आरोप है कि उनके खाते में दुसरी किस्त नहीं पहुंची. महिला इसके बाद पहले डीएम और एसपी के पास गईं, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली. वहीं, अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला लाभार्थी का सुनीता पत्नी राम लखन है. वह बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ककरहा मजरे छंदवल की रहने वाली है. महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर कर जांच की मांग की. साथ ही आरोप लगाया है कि तत्कालीन बीडीओ, ग्राम प्रधान पति, सचिव सहित छह लोगों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से यह राशि हड़प ली.

दूसरी किस्त की 70000 रुपये खाते तक नहीं पहुंची

पीड़ित महिला लाभार्थी के मुताबिक, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे, जिससे उन्होंने आवास निर्माण शुरू कराया. बाद में दूसरी किस्त की 70 हजार रुपये जारी की गई, लेकिन यह धनराशि उनके खाते तक नहीं पहुंची. पीड़िता ने कहना है कि अधिकारी आधार बेस्ड पेमेंट की बात कह परेशान कर रहे हैं.

पीड़ित ने बताया कि घर के लिए पैसे नहीं दिए गए. किस आधार नंबर पर पैसे भेजे गए, उसे कोई नहीं बता रहा है. सिस्टम में अभी भी कई कमियां हैं, और यह सब बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह कई बार मामले की पुलिस में शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

BDO, ग्राम प्रधान पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं, कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने इस मामले में कहा कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन बीडीओ, ग्राम प्रधान पति, सचिव सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us