होली से पहले पसरा मातम, हाथरस में एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और इको कार में टक्कर, 6 की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर हाथरस के पास आज सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली की तरफ से आ रही एक बस जैसे ही सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास पहुंची, तो चालक ने बस से संतुलन खो दिया और आगे चल रही इको कार में टक्कर मार दी.कार में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया.

हाथरस में भीषण सड़क हादसा Image Credit:

होली के मौके पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर ईको बस ने हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज यानी मंगलवार सुबह को इको कार में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार में सवाल सभी 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 7 अन्य लोग घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुआ. दिल्ली की तरफ से आ रही एक बस जैसे ही सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास पहुंची, तो चालक ने बस से संतुलन खो दिया और आगे चल रही इको कार में टक्कर मार दी. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया.

एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात बाधित

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही हाथरस अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रामानंद कुशवाहा, एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला.

घायलों की स्थिति गंभीर

पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. लेकिन स्थिति नाजूक होने के चलते उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा जा रहे थे. वहीं, बस को खंदौली पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया गया है.

खबर अपडेट की जा रही है

Latest Stories

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: दोस्तों संग होली खेल रहा था 14 साल का बच्चा, मुंह में घुस गया पार्क में लगा सरिया

यूपी में 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान, बांदा और हमीरपुर रहे सबसे गर्म जिले, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

लखनऊ: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग से मौत, 13 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली; 3 नाबालिग हिरासत में

गौतमबुद्ध नगर: खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए प्रशासन की बड़ी पहल, हेल्पलाइन जारी; मांगे डिटेल्स

मिर्जापुर: चंद्र ग्रहण के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर 4.45 घंटे रहेगा बंद, दर्शन के लिए नया टाइमटेबल जारी

खामेनेई, ईरानी यूनिवर्सिटी और लखनऊ… भारत में मुस्लिमों के प्रदर्शन की कहानी क्या है?