नोएडा से लखनऊ तक ठगी का खेल: डिप्टी CM से मिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था शख्स, सुरक्षा टीम ने दबोचा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सरकारी आवास पर एक ठग को गिरफ्तार किया गया है. वह खुद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताता था. लेकिन उसके हरकतों और दावों से उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सतर्कता टीम को उसपर शक हुआ. इसके बाद जब शख्स से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसकी कलई खुल गई.

डिप्टी सीएम से मिलवाने के नाम पर करता था ठगी Image Credit:

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सतर्कता टीम ने उनके आवास से एक ठग को गिरफ्तार किया है. दशरथ पाल नाम के यह ठग अपनी राजनीतिक पहचान का फर्जी इस्तेमाल कर जनता को ठगने काम करता था. वह खुद को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था.

कैसे पकड़ा गया फ्रॉड?

गुरुवार यानी 11 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सरकारी आवास पर एक व्यक्ति शिष्टाचार भेंट के नाम पर पहुंचा. उसने खुद को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताया. लेकिन उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सतर्कता टीम को उसके व्यवहार और दावों पर शक हुआ.

पूछताछ में सामने आई ये बात

गौतम पल्ली थाना पुलिया के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति का किसी भी पदाधिकारी से कोई संबंध नहीं है. प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी अब तक नोएडा बुलंदशहर मेरठ गाजियाबाद लखनऊ जैसे कई जिलों में लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है. वह खुद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का प्रतिनिधि बताकर सरकारी काम थाने से सम्बंधित काम और लोगो को केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करवाने के नाम पर ठगता था.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने पहचान से इनकार किाृया

पुलिस ने यह भी बताया किसके साथ तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था पूछताछ के बाद ठगी के काम में उनकी किसी भी तरह की भागीदारी नहीं पाई गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. ठग के पकड़े जाने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने घटना की जानकारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी. उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को ना जानने की बात कही, जिसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त सरकार

बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट कहा है सरकार या संगठन की छवि खराब करने, जनता को भ्रमित करने और धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई होगी. फिलहाल, इस शातिर ठग से पुलिसी की पूछताछ जारी है.

Follow Us