शादी के 14 साल बाद जागा प्यार, BF संग भागी 3 बच्चों की मां; पति की शिकायत पर ससुर ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति की शिकायत पर ससुर ने उल्टा उसे ही धमकाया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. विवाहिता घर से गहने और नकदी भी ले गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साफ फरार हो गई है. बड़ी बात यह कि जब इस महिला के पति ने अपने ससुर से शिकायत की तो वह अपनी बेटी की तलाश कराने के बजाय पीड़ित पति को ही हड़काने लगे. मामला गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनीं भानमल राय गांव का है.

पीड़ित पति ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी के बाद उसे 3 बच्चे हुए. इनमें 13 वर्षीय सनी, 9 वर्षीय पीयूष और 6 वर्षीय बेटी प्रिया शामिल हैं. अब तक परिवार ठीक से चल रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध हो गया. दोनों अक्सर मिलने लगे. इसकी भनक लगने पर उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी.

आए दिन होने लगे थे झगड़े

पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे. ऐसी स्थिति में घर में काफी समय से कलह और मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी बीच उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति का आरोप है कि वह खुद तो गई ही साथ में घर में रखे सारे गहने, कपड़े और नकदी भी समेट ले गई है. उसने जब इस संबंध में अपने ससुर से बात की तो वह उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी देने लगे.

पुलिस से लगाई गुहार

थक हारकर पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 20 जून की दोपहर का है. उस समय वह काम पर गया था. इस दौरान उसकी पत्नी मौका पाकर घर में रखे सारे कीमती जेवरात, कपड़े और नकदी समेटकर फरार हो गई. काम से वापस लौटने पर उसे मामले की जानकारी हुई.

Follow Us