मौसेरे भाई के इश्क में परिवार छोड़ा, पति छोड़ी; जाते जाते प्रेमी संग अपने ही घर में कर गई कांड
गोंडा में एक महिला ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी को अंजाम दिया. प्रेम प्रसंग के चलते पति और परिवार को छोड़कर भागने की योजना थी. पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नगदी बरामद की. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिससे दोनों जेल भेज दिए गए. यह घटना सभी को हैरान कर रही है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला ने अपने ही घर में चोरी करा दी है. इस महिला ने यह वारदात अपने मौसेरे भाई के इश्क में अंजाम दिया है. घर में चोरी की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट करते हुए पूरी वारदात और इसके पीछे की साजिश के साथ ही महिला के प्रेम प्रसंग का खुलासा कर दिया है.
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा 19.610 ग्राम सोने के जेवर तथा 1.585 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है. सीओ सिटी योगेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई हैरतंगेज खुलासे किए हैं.
ये है मामला
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह के मुताबिक खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार में रहने वाले लवकुश कसोधन के घर में चोरी हुई थी. सोमवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत दी. बताया कि रविवार रात कोई उनके घर में घुसकर लाखों रूपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर लिया है. इस शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है.
ऐसे हुआ खुलासा
सीओ सिटी के मुताबिक पुलिस टीम इस वारदात के संबंध में परिजनों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान लवकुश की पत्नी पूनम कसोधन का व्यवहार थोड़ा अटपटा लगा. इससे पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. इसमें पूनम ने बताया कि चोरी का सारा माल उसके मौसेरे भाई विकास के पास है. उसने बताया कि यह वारदात उसने और विकास ने मिलकर अंजाम दिया है.
फिर सामने आई प्रेम कहानी
पूनम का कबूलनामा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आगे की पूछताछ में पूनम ने बताया कि वह विकास से प्यार करती है. दोनों अब शादी रचाकर साथ रहना चाहते हैं. इसलिए उसने पति को छोड़कर भागने का प्लान बनाया थ. चूंकि पैसे विकास के पास भी नहीं थे, इसलिए पूनम ने ही अपने घर में चोरी की साजिश रची और फिर दोनों ने इसे सफलता पूर्वक अंजाम भी दे दिया. हालांकि पुलसि के सामने उसकी साजिश का खुलासा हो गया.