मौसी से था अफेयर तो चचेरे भाई की कर दी हत्या, पहले खूब पिलाई शराब फिर चाकू से गोदा

गोरखपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. आरोप है कि उसके चचेरे भाई की मौसी से अवैध संबंध था. इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर चाकू से हमला कर मार डाला. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मौसी से अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या Image Credit:

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. आरोप है कि उसके चचेरे भाई की मौसी से अवैध संबंध था. इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर चाकू से हमला कर मार डाला.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विजय पाल (28) पुत्र कृष्ण कुमार था. वह गीडा थाना क्षेत्र के बनगांवा का रहने वाला था. उसके पिता कृष्ण कुमार पूर्व में प्रधान भी रह चुके है. पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात करीब 1 बजे विजय का चचेरा भाई विनय उसे लेकर घर से 500 मीटर दूर स्थित एक भट्टे पर ले गया, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया.

मरा समझकर आरोपी उसे छोड़कर हो गए थे फरार

बताया जा रहा है कि आरोपी विनय, उसके चचेरे भाई विजय की अपने मौसी से अवैध संबंध था से नाराज चल रहा था. उसने प्लान के तहत विजय को पहले भट्टे पर ले गया, जहां उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे. विनय ने पहले विजय को खूब शराब पिलाई. जब विजय नशे में हो गया तो अचानक उसपर हमला बोल दिया और उसे चाकू से कई जगह गोद दिया.

हमला में चाकू विजय के सीने पर भी लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपियों को लगा कि वह मर चुका है, और उसे ईंट भट्ठे पर ही छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद किसी तरह विजय खून से लथपथ हालत में गांव में आकर चिल्लाने लगा. उसका शोर सुनकर परिवार वाले और ग्रामीण पहुंच गए और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए.

इलाज के दौरान मौत, 6 दिन पहले ही आया था गांव

जिला अस्पताल में विजय की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ग्रामिणों का कहना है कि मृतक विजय पाल अपने भाई के साथ बेंगलुरु में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था. विजय 6 दिन पहले ही गांव आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि इस बार उसकी हत्या कर दी जाएगी.

क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो विजय के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा चुके थे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में सोमवार की सुबह आरोपी चचेरे भाई विनय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले की जांच जारी है.

Follow Us