नोएडा: जेवर एयरपोर्ट का जानिए कब होगा उद्घाटन, मिल गई है आखिरी क्लीयरेंस
जेवर एयरपोर्ट के संचालन की सबसे बड़ी और आखिरी अड़चन दूर हो गई है. एयरपोर्ट को BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग क्लियरेंस मिल गई है. इस मंजूरी से अब DGCA से एयरड्रोम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है. अधिकारियों के अनुसार, अब एयरपोर्ट के संचालन के लिए अंतिम प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही है.
गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में बनने जा रहे एशिया की सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो गया है. एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने वाली एजेंसी BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग क्लियरेंस मिल गई है. इस मंजूरी के साथ ही एयरपोर्ट के संचालन की सबसे बड़ी और आखिरी अड़चन दूर हो गई है.
अधिकारियों के अनुसार अब एयरपोर्ट के संचालन के लिए अंतिम प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही है. अब डीजीसीए की अंतिम जांच बाकी है, एयरड्रोम लाइसेंस मिलने के बाद उड़ानें शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा. यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह के मुताबिक इस सप्ताह ही DGCA की टीम आखरी निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी.
एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया गया
सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद अब DGCA द्वारा एयरपोर्ट का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा. डीजीसीए की टीम रनवे, टर्मिनल भवन, सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी सुविधाओं की जांच करेगी. यदि निरीक्षण संतोषजनक पाया गया तो एयरपोर्ट को एयरड्रोम लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद यहां से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगी.
अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा के मानकों को पूरा कर लिया गया है. बस अब एयरड्रोम लाइसेंस मिलने का इंतजार बाकी है. एयरड्रोम लाइसेंस मिलते ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. इस एयरपोर्ट को 5 से 6 रनवे तक विकसित करने की योजना है. एयरपोर्ट पर हर साल लगभग 1.2 करोड़ से अधिक यात्रियों की संभालने की क्षमता होगी.
नवरात्रा के दौरान एयरपोर्ट के उद्घाटन की उम्मीद
एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर भी उम्मीदें तेज हो गई हैं. अधिकारियों का मानना है कि यदि DGCA की अंतिम प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाती है तो मार्च महीने के अंतिम दिनों में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रा को दौरान नोएडा एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन कर सकते हैं.
एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा. जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के आसपास के लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा. इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का दावा भी काम होगा.
CM योगी का ड्रिम प्रोजेक्ट, पहले ही दे दिया था संकेत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के ड्रिम प्रोजेक्ट में से एक हैं. उन्होंने जापान दौरे के दौरान ही जेवर एयपोर्ट के मार्च में उद्घाटन का संकेत दे दिया था. सीएम योगी एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्षेत्र लॉजिस्टिक हब और अन्य व्यावसायिक परियोजना विकसित कर रहे हैं. इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग 1334 हेक्टेयर यानी करीब 3300 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है. यह देश की सबसे बड़ी एविएशन परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है. भविष्य में विस्तार की योजना के तहत एयरपोर्ट का क्षेत्रफल बढ़कर 13000 एकड़ से अधिक किया जाएगा. सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी.
