UP: जेल से लौटे युवक को चाकुओं से गोदा, फिर शव को गांव के बाहर फेंका, आरोपियों का हाफ-एनकाउंटर

जौनपुर में जमानत पर जेल से बाहर आए हत्यारोपी की सरेआम निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपियों ने उसे दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर मारा, फिर शव को बर्बरतापूर्वक घसीटकर फेंका. इस दिल दहला देने वाली घटना का भी वीडियो वायरल है, वहीं, अब पुलिस के हाफ-एनकाउंटर में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुआ.

जौनपुर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार Image Credit:

जौनपुर में बीते दिन एक दिल दहला देने वाला घटना मामला सामने आया, जिसमें बेल पर बाहर आए हत्या के आरोपी आशीष चौहान की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया, चाकू घोंपकर हत्या कर दी, फिर बेरहमी से उसकी लाश को दो सौ मीटर दूर घसीटते हुए ले गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर (संघईपुर) गांव में हुई. करीब 20 महीने पहले हुए रोहित चौहान मर्डर केस का आरोपी आशीष चौहान कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था. आरोपियों ने उस पर दो दर्जन से ज़्यादा बार चाकू से वार किया. पांच लोग लाश को घसीटते हुए दिखे. इस बीच, पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गांव में लोगों ने नहीं दी शरण, दरवाजे किए बंद

मृतक आशीष चौहान जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने ननिहाल के रह रहा था. बुधवार को वह अपने घर शादीपुर आया. मृतक अपनी बाइक से बगल के गांव बंदीपुर स्थित शराब ठेके पर गया था. जहां आरोपियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वह भागते हुए सिरकोनी गांव में पहुंच गया लेकिन वहां किसी ने आशीष को अपने यहां शरण नहीं दी.

आरोपियों का गांव के लोगों में इतना खौफ था कि सभी ने अपना दरवाजा बंद कर लिया. वह एक छप्पर में पर जाकर छिपा लेकिन आरोपियों ने पकड़ लिया और हत्या कर दी. फिर शव के साथ बर्बरता की. हाथ पैर पकड़कर घसीटते हुए गांव से बाहर ले गए. वहां से शव को बाइक पर लादकर करीब एक किमी दूर बंदीपुर रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया.

‘बाबूराम वकील का बेटा है जाकर बता देना’

इस हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल बन गया. शव घसीटकर ले जाते समय स्थानीय लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे. गांव के कई लोगों ने वीडियो भी बनाया. वीडियो बनाने वालों को आरोपियों ने धमकाते हुए यह भी कहा कि “वह संघईपुर गांव के बाबूराम वकील का बेटा है जाकर बता दीजिएगा”. वायरल वीडियो में 5 आरोपी शव को ले जाते दिख रहे हैं.

इस जघन्य हत्याकांड के बाद जौनपुर पुलिस की जमकर किरकिरी होने लगी. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुधवार को शव को कब्जे में लिया. साथ ही केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई. इस बीच बीती रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल करते हुए गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत अवैध तमंचा कारतूस और बाइक भी बरामद हुई है.

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

जौनपुर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मुठभेड़ में दो आरोपियों धनंजय चौहान और शिवशंकर चौहान को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हुए हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज कराते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Follow Us