8 महीने पहले हुआ प्यार, दोनों ने खाई 7 जन्मों के साथ की कसमें, फिर क्यों BF ने रजनी को दी खौफनाक मौत?

झांसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाई गांव में एक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि उसी प्रेमी ने अंजाम दिया है, जिसके साथ उसने 7 जन्मों के साथ की कसमें खाईं थी.

शादी की जिद करने पर रजनी की हत्या Image Credit:

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाई गांव में एक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि उसी प्रेमी ने अंजाम दिया है, जिसके साथ उसने 7 जन्मों के साथ की कसमें खाईं थी. सूचना मिलने पर हरकत में आई झांसी पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात का खुलासा करते हुए हैरान कर देने वाली वजह बताई है.

सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी प्रेमी के कबूलनामे के आधार पर उसे अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मामला 22 मई की रात का है. इस गांव में रहने वाली 35 साल की रजनी अहिरवार का शव उनके ही घर में ही खून से लथपथ मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि रजनी के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से कई बार वार किए गया था.

फिर हुआ प्रेम प्रसंग का खुलासा

पुलिस को घटना स्थल से आरोपी के बारे में कोई सबूत नहीं मिले थे. ऐसे में पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस मानकर जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो रजनी के प्रेम प्रसंग से जुड़े इनपुट मिले. इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने रजनी के प्रेमी रक्षपाल बघेल को हिरासत में लिया. पुलिस की पूछताछ में पहले तो रक्षपाल ने वारदात से अनजान बनने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी.

बिन शादी के साथ रहना चाहता था प्रेमी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 8 महीने पहले वह रजनी के संपर्क में आया. दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खाईं, लेकिन रक्षपाल उसके साथ बिना शादी के ही संबंध रखना चाहता था. वहीं जब रजनी ने इसके लिए दबाव बनाया तो रक्षपाल अलग होने की सोचने लगा था. कत्ल की रात भी रजनी ने रक्षपाल को इसी मुद्दे पर बात करने के लिए अपने घर बुलाया था. वहां जब रक्षपाल ने शादी से इनकार किया तो रजनी उससे झगड़ा करने लगी.

फिर दी खौफनाक मौत

देखते ही देखते दोनों के बीच का झगड़ा मारपीट में बदल गया. इतने में रक्षपाल ने पास में ही कुल्हाड़ी देखा तो उसने लपककर उठाया और ताबड़तोड़ वारकर रजनी की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी चुपके से फरार हो गया. पुलिस ने सुराग तलाशते हुए शनिवार की देर रात आरोपी को उसके घर से दबोच लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

Follow Us