2027 की डगर, ब्राह्मणों पर सपा की नजर: अखिलेश ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण वोट बैंक पर खास फोकस कर रही है. लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश करते हुए कई राजनीतिक संदेश दिए. उन्होंने PDA की नई व्याख्या करते हुए ‘PD’ को पंडित से जोड़ा और श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का जिक्र किया. साथ ही अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडेय को संभावित प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रणनीति के संकेत दिए.

Follow Us