मैनपुरी में खुला लैट्रिन टैंक बना काल, खेलते-खेलते जा गिरीं दो मासूम बच्चियां; मौके पर मौत

मैनपुरी के नगला कंचन गांव से एक दुखद घटना सामने आया है. जहां नव निर्मित खुले लैट्रिन टैंक में गिरने से छह साल की दो बच्चियों की मौत हो गई. यह हादसा स्पष्ट रूप से लापरवाही का परिणाम है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और गांव में सभी खुले टैंकों को तत्काल ढकने का निर्देश दिया है.

मैनपुरी में खुला टैंक बना काल: दो मासूमों की मौत Image Credit:

मैनपुरी जनपद में खुले टैंक लापरवाही का सबब बन रहे हैं. थाना औंछा के ग्राम नगला कंचन में बुधवार को एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने है. जहां नव निर्मित लैट्रिन के टेक में गिरकर 6-6 साल की दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. दोनों मासूम बच्चियां घर के बाहर आपस में खेल रही थीं और अचानक उस खुले टैंक में जा गिरीं.

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला कंचन निवासी जाकिर हुसैन पुत्र शौकत अली के घर पर नव निर्मित लैट्रिन टेंक खुला प़डा था. बुधवार दोपहर उनकी बेटी नेहा और पड़ोसी इनतियाज अली की पुत्री साहिबा खेलते-खेलते खुले लैट्रिन टेंक के पास पहुंच गईं. इसी दौरान दोनों बच्चियां फिसलकर टेंक में गिर गईं, जहां गंदगी मे दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

इस हृदय विदारक घटना से दोनों परिवारों के साथ गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक औंछा चंद्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया.

पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की थी. लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामिणों और मृतक बच्चियों के परिजनों को समझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. साथ ही गांव में भी खुले टैंकों को तत्काल ढकने का निर्देश दिया है.

मौके पर शांति व्यवस्था कायम- प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. परिजनों ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौप दिया है. वहीं, इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों और ग्रामिणों ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही और विफलता करार दिया है.

रिपोर्ट:- विजय अंबेश, टीवी9, मैनपुरी

Follow Us