निकला कोचिंग के लिए, रास्ते में लगा ली फांसी; हैरान कर देगी NEET छात्र के सुसाइड की कहानी

मुरादाबाद में 19 वर्षीय NEET छात्र अनस ने 12वीं केमिस्ट्री में कम अंकों से डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली. कोचिंग के लिए निकला छात्र पेड़ से लटका मिला. पुलिस जांच में पता चला कि स्क्रूटनी में भी अंक न बढ़ने से वह तनाव में था. यह घटना छात्रों में बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को उजागर करती है.

पुलिस फाइल फोटो Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर ली है. इस छात्र का शव छजलैट इलाके में दाढ़ी महमूदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला है. छात्र की पहचान अमरोहा देहात के रहने वाले 19 वर्षीय युवक अनस के रूप में हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक अनस के पिता दुबई में नौकरी करते हैं.

घटना से थोड़ी देर पहले वह कोचिंग के लिए निकला था. फिर कुछ देर बाद उसने अपने दोस्तों को अपनी लाइव लोकेशन शेयर की, लोकेशन के आधार पर जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटका हुआ था. यह देखकर उनके होश ही उड़ गए. दोस्तों ने तुरंत शव को नीचे उतारा और फिर परिजनों और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी से मौत की पुष्टि हुई है.

सामने आई ये वजह

पुलिस के बताया छात्र 12वीं में केमिस्ट्री विषय में कम अंक आने और स्क्रूटनी में भी अंक न बढ़ने के कारण काफी दिनों से डिप्रेशन में था. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक 12वीं परीक्षा के परिणामों से आहत था, केमिस्ट्री में कम अंक आने और स्क्रूटनी के बाद भी परिणाम न बदलने के कारण वह लगातार तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था. आशंका है कि मानसिक दबाव में ही उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. एसपी देहात के मुतबिक मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले को सुसाइड के रूप में ही देखा जा रहा है.

Follow Us