ट्रैक्टर के आगे ‘माफिया’ लिखकर हुड़दंग मचा रहे थे युवक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

मुरादाबाद के व्यस्तम इलाके चटोरी गली के पास ​कुछ युवक ट्रैक्टर पर माफिया लिखवाकर स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे. स्थानीय की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है.

मुरादाबाद में ट्रैक्टर पर युवकों की हुड़दंगी Image Credit:

मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलके के पॉश कॉलोनी रामगंगा विहार में ट्रैक्टर पर चढ़कर जमकर हुड़दंग मचाया. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि युवकों ने ट्रैक्टर के आगे बड़े अक्षरों में ‘माफिया’ लिखवा रखा था. भीड़भाड़ वाले इस इलाके में ट्रैक्टर दौड़ाकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है. इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है.

स्थानीय नागरिकों की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाल मनीष सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और थाने सिविल लाइन ले आई है. यहां यातयात का उलंघन करने पर पुलिस ने युवकों को भी जमकर फटकार लगाई. उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा करने पहले कई बार सोचेंय

​ यातायात नियमों का उल्लंघन और पुलिस की सख्ती

​चटोरी गली मुरादाबाद का एक ऐसा व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग फास्ट फूड का आनंद लेने पहुंचते हैं. ऐसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ट्रैक्टर के जरिए स्टंट करना और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना गंभीर लापरवाही है. ऐसा करने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है, किसी को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है. जान भी जा सकती है.

यातायात का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़कों पर जान जोखिम में डालने वालों और यातायात का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने के आरोप में दबंगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके.

Follow Us