नरपिशाच था बल्ला! एनकाउंटर में मौत के बाद सामने आई पूरी हिस्ट्रीशीट, जानवरों के साथ भी किया कुकर्म

ग्रेटर नोएडा में मासूम से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी नरपिशाच बल्ला को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. उसकी मौत के बाद जघन्य आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जिसमें कई बच्चों से दुष्कर्म-हत्या और जानवरों के साथ क्रूरता शामिल है. वह पहले भी ऐसे अपराधों में जेल जा चुका था. जेल से छूटकर ही उसने यह वारदात की थी. परिवार ने भी उसका शव लेने से इनकार कर दिया.

बल्ला की सामने आई हिस्ट्रीशीट

ग्रेटर नोएडा के हल्द्वानी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी बलराज उर्फ बल्ला की एनकाउंटर की मौत हो चुकी है, लेकिन अब उसके आपराधिक अतीत की परतें तेजी से उधड़ने लगीं हैं. पुलिस की पता चला है कि वह पहले भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. गाजियाबाद के लोनी में ऐसी ही एक वारदात के बाद वह जेल गया, लेकिन जेल से छूटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची शुक्रवार को घर से लापता हुई थी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची और आरोपी बलराज के साथ जाती हुई दिखाई दी. मामला साफ होने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो शुरुआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में उसने वारदात कबूल लिया. इसके बाद पुलिस उसे निशानदेही के लिए मौके पर ले गई, जहां उसका एनकाउंटर हुआ.

जेल में हुई थी तौसीफ से दोस्ती

मामले की जांच में बलराज का जेल कनेक्शन भी सामने आया है. बताया जा रहा है की जेल में उसकी मुलाकात तौसीफ नाम के व्यक्ति से हुई थी. करीब 3 महीने पहले तौसीफ उसे अपने घर लेकर आया था. बलराज उसके घर पर रहकर घर का कामकाज और मजदूरी करता था. इस दौरान वह हल्द्वानी गांव में रहने लगा. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को वह बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी.

खौफनाक है पुराना रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक बलराज का पुराना रिकॉर्ड खौफनाक है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि सूरजपुर क्षेत्र में वर्ष 2017 में उसने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. इसमें भी उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या की थी. इसके बाद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में भी भी उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हत्या को अंजाम दिया था. इस मामले में उसे सजा भी हुई थी.

जानवरों से भी किया अप्राकृतिक कृत्य

ग्रामीणों का आरोप है कि बलराज की अपराधिक प्रवृत्ति काफी पुरानी थी. वह बच्चों को तो अपनी हवस का शिकार बनाता ही था, जानवरों के साथ भी वह अप्राकृतिक कृत्य करता था. अब पुलिस उसके अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था.

परिवार ने डेड बॉडी लेने से किया इनकार

थाना प्रभारी ईकोटेक थर्ड बलजीत सिंह ने बताया मृतक बलराज की डेड बॉडी को परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया है. बताया गया कि काफी सालों से वह अपने परिवार से अलग रह रहा था. परिवार के लोग भी उसकी इन करतूत से परेशान थे. बलराज मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र इलाके के तिलपता गांव का रहने वाला था. फिलहाल उसके भाई को बुलाकर शव सौंपा गया है. आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.

Follow Us