नोएडा में पड़ोसियों की अजीब लड़ाई, मरा चूहा लेकर थाने पहुंची महिला; पुलिस भी रह गई हैरान

नोएडा में पड़ोसियों के बीच एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है. एक महिला मरे हुए चूहे को पॉलिथीन में पैक करके थाने पहुंच गई, जिसके देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. महिला ने अपने पड़ोसी पर उसे जानबूझकर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है.

पड़ोसी से कहासुनी पर मरा चूहा लेकर थाने महिला थाने पहुंची

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला निकलकर सामने आए हैं, जिसने पुलिस से लेकर सोसायटी के लोगों तक को हैरान करके रख दिया. यहां सेक्टर-34 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला पॉलिथीन में पैक मरा हुआ चूहा लेकर सीधे थाने पहुंच गईं. महिला ने अपने पड़ोसी पर उसे परेशान करने का आरोप हुए कार्रवाई की मांग की.

महिला का कहना है कि पड़ोसी जानबूझकर उसके फ्लैट के बाहर पिछले कई दिनों से मरे हुए चूहे फेंक रहा है. शुरुआत में उसने इस बात को नजरअंदाज किया लेकिन जब यह लगातार होने लगा तो वह थाने तक पहुंची हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल है.

करीब एक घंटे पुलिस के समझाने के बाद लौटी महिला

बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला मरे हुए चूहे को लेकर एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चौकी सेक्टर 129 पहुंचीं. उसने पुलिस के सामने चूहा रखते हुए पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. महिला ने खुद को एनिमल लवर बताते हुए कहा कि किसी जानवर को मार कर इस तरह फेंकना अमानवीय है.

महिला की शिकायत सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को समझाया की कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देना जरूरी होगा. करीब एक घंटे तक थाने में बातचीत चली जिसके बाद महिला वापस सोसायटी लौट गई. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद- सोसायटी के लोग

वहीं, सोसायटी के लोगों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. महिला का आरोप है कि पड़ोसी जानबूझकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए ऐसी हरकत कर रहा है. वहीं, सोसायटी में इस घटना के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. कुछ लोग इसे पड़ोसियों के बीच बढ़ते विवाद का उदाहरण बता रहे हैं

Follow Us