‘अगर 2016 में ही बिल्डिंग ध्वस्त हो गया तो…’, लखनऊ हादसे पर राजभर ने अखिलेश को घेरा
ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव को घेरा है. उन्होंने कहा 2016 में सपा सरकार ने ही उस बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण आदेश वापस लिया था. उन्होंने सपा में टूट और सांसदों के नया धड़ा बनाने की भविष्यवाणी की. साथ ही दावा किया कि अब मुस्लिम समुदाय भी बीजेपी को वोट देगा.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में बयान देने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल के फैसलों पर भी नजर डालनी चाहिए. साथ ही फिर से सपा में टूट की बात की.
बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लखनऊ में जिस भवन में यह दुखद हादसा हुआ, उसके ध्वस्तीकरण का आदेश साल 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जारी हुआ था. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भवन को गिराने का आदेश दिया गया था, तो बाद में उसे वापस किसने लिया, क्यों लिया?
‘…तो इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती’
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि उस मकान के ध्वस्तीकरण का आदेश समाजवादी पार्टी सरकार ने ही वापस ले लिया था. उनका दावा है कि भवन के संचालन की अनुमति भी सपा सरकार के दौरान ही दी गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगलर उस समय भवन को ध्वस्त कर दिया गया होता तो संभवतः इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती.
राजभर ने कहा कि अब जो आरोप लगा रहे हैं तो उनका काम सिर्फ आरोप लगाना है. अखिलेश यादव आठ बार पार्टी बदले. तो उनको कोई दल बदल नहीं कहता है. जल्द ही समाजवादी पार्टी के सांसद टूटकर एक नया धड़ा बनाएगे और किसी पार्टी में शामिल होंगे. साथ ही बड़ी भविष्यवाणी करते कहा कि मानसून सत्र में एक दृश्य आपको देखने को मिलेगा.
अब मुस्लिम लोग भी BJP को वोट देंगे
यूपी में चुनाव में मुस्लिम कि क्या स्थिति रहेगी? इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अब उनमें समझदारी आ रही है. अब मुस्लिम लोग भी बीजेपी को वोट देंगे. इस नाते देंगे कि वो अब समझ रहे हैं कि बीजेपी हमारा विकास करेगी और टीएमसी, सपा, कांग्रेस जीतनी पार्टियां विपक्ष में हैंस सारे लोग नफरत सीखा रहे हैं. इस नाते वो बीजेपी को वोट देंगे.
वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर राजभर ने कहा कि उनके पास कोई सबूत हो तो SIT को दे दें. SIT उसकी जांच कर लेगी.
मंदिर में चढ़ावा कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा की गर्मी के मौसम है इसलिए लोग कम आ रहे हैं. SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, उसकी समीक्षा हो रही है.. धैर्य रखिये. जल्द नतीजे सामने होंगे.