ऐसा क्या गुनाह किया? पत्नी ने BF से मिलकर दे दी दर्दनाक मौत, हैरान कर देगा खुलासा

प्रतापगढ़ में विनोद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पत्नी पिंकी ने ही प्रेमी बदर आलम के साथ मिलकर पति विनोद की हत्या कर दी थी. विनोद पिंकी के अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटा दिया गया. पुलिस ने कॉल डिटेल्स और गहन जांच के बाद हत्यारी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर, इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया है.

पुलिस (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश में के प्रतापगढ़ की पुलिस ने एक महीने पहले हुए विनोद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. 38 वर्षीय विनोद की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी पिंकी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. दरअसल, विनोद अपनी पत्नी की अय्याशी में बाधा बन रहा था. ऐसी स्थिति में पत्नी पिंकी ने प्रेमी बदर आलम से अपने पति की हत्या करा दी. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्यारन पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ में भावापुर में रहने वाले विनोद कुमार का शव 28 अप्रैल की शाम घर से थोड़ी दूरी पर कब्रिस्तान के पास खेतों में मिला था. घर से वह शौच के लिए खेतों में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन राज खुलने के डर से पिंकी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था.

पीएम रिपोर्ट से हुआ था शक

हालांकि परिजनों के दबाव बनाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसमें मारपीट और गला घोंटने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान घूम-फिरकर शक विनोद की पत्नी पिंकी पर ही जा रहा था. इसलिए गोपनीय तरीके से उसकी निगरानी की गई और उसके कॉल डिटेल को खंगाला गया.

सामने आया अवैध संबंध

पुलिस की जांच के दौरान विनोद की पत्नी पिंकी और एक मुस्लिम युवक बदरे आलम के बीच संदिग्ध कॉल डिटेल ट्रेस हुई. पुलिस ने इसकी जांच कराई तो इनके बीच के अवैध संबंध का खुलासा हुआ. ऐसे में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसमें आरोपियों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वारदात कबूल लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है.

सामने आई गंदी कहानी

पुलिस के मुताबिक विनोद जब काम पर चला जाता तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी बदरे आलम को घर में बुला लेती थी. इसकी भनक लगने पर विनोद ने टोकना शुरू कर दिया. उसने अपनी पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन जब उसने अपने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया तो विनोद ने पहरा बैठा दिया. यहां तक कि उसका बदरे आलम से कई बार झगड़ा भी हुआ था.

Follow Us