प्रयागराज मे एक ही घर से पिता, मां और बेटी के शव बरामद, दरवाजा बाहर से था बंद
प्रयागराज में एक ही घर से पिता, मां और बेटी के शव मिले हैं. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से तीनों शव बरामद किए हैं. तीनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं.मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
प्रयागराज सिटी जोन के साउथ मलाका इलाके में एक घर से तीन शव मिलने से सनसनी मच गई.घर के अंदर पिता, मां और बेटी का शव मिला. घर का दरवाजा बाहर से बंद था.बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से तीनों शव बरामद किए हैं. तीनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं.मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया.पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तीने कमरे के अलग-अलग बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अंकिता (62) और बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी. वीरेंद्र का 38 साल बेटा अभिषेक भी है. फिलहाल, वह लापता है. उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. उसके आने पर मामले का कुछ खुलासा हो सकता है. यह घटना साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहा की है.