गोंडा में इन तारीखों को रेलवे का मेगा ब्लॉक, 69 ट्रेनें होंगी प्रभावित, 15 को किया गया निरस्त
जुलाई महीने में अलग-अलग तारीखों को गोंडा-बुढ़वल रूट पर मेगा ब्लॉक के चलते कुल 69 ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं. इस दौरान रेलवे ने तकरीबन 15 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है.
गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन का विस्तार कार्य चल रहा है. इसके चलते इस रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान 69 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. साथ ही 15 ट्रेनों का निरस्त कर दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जाएगा. कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग के सहारे चलाने का फैसला लिया गया है.
पूर्वांचल और अवध इलाके के यात्रियों को होगी परेशानी
इस ब्लॉक के चलते पूर्वांचल और अवध इलाके के यात्रियों को खासा परेशानी उठानी पड़ेगी. रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस 6 से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी. ट्रेन संख्या 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 11 जुलाई तक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 8 और 9 जुलाई को निरस्त रहेगी. 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी. वहीं, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 8 से 11 जुलाई तक निरस्त रहेगी.
रेलवे ने यह भी फैसला किया है कि गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 से 9 जुलाई तक ऐशबाग, बादशाहनगर, उन्नाव व बाराबंकी स्टेशन नहीं जाएगी. साथ ही 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 6 से 10 जुलाई तक ऐशबाग स्टेशन की तरफ नहीं पहुंचेगी. इसके अलावा 15109 छपरा-मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस 6, 8 और 10 जुलाई को ऐशबाग व बादशाहनगर स्टेशन नहीं पहुंचेगी. इसके अलावा 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 6 से 10 जुलाई तक ऐशबाग स्टेशन पर नहीं जाएगी. इसके अलावा 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 8 से 10 जुलाई तक ऐशबाग स्टेशन नहीं जाएगी. 5204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 9 जुलाई को बुढ़वल, जरवल रोड और कर्नलगंज स्टेशन नहीं आएगी.
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट
रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का भी फैसला लिया गया है. इसमें 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस एक जुलाई को बलरामपुर की जगह लखनऊ जंक्शन पर ही रुकेगी. 2200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस दो जुलाई को बलरामपुर के बजाय लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी. 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस 7 से 9 जुलाई तक लखनऊ जंक्शन से आगे की तरफ रवाना होगी. इसके अलावा 12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 जुलाई को गोरखपुर का गंतव्य गोरखपुर की जगह कोई अन्य स्टेशन होगा.