पश्चिमी यूपी में केवल 35 दिन में 4 मेगा प्रोजेक्ट, PM मोदी-CM योगी ने कैसे विकास को दी रफ्तार?

पिछले 35 दिनों में, पीएम मोदी और सीएम योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चार बड़ी विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं. इन परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे. जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण पर पीएम मोदी ने कहा, ' हम विकसित यूपी और विकसित भारत का नया अध्‍याय लिख रहे हैं.'

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी Image Credit:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का लोकार्पण किया. साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और एमआरओ सुविधा का शिलान्यास भी किया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है.

जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ यूपी 5 इंटरनेशल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन गया. इससे पहले लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा, कुशीनगर एयपोर्ट और अयोध्या में महार्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित हैं. वहीं, पश्चिमी यूपी को महज 35 दिनों में 4 मेगा प्रोजेक्ट की सौगात मिली है.

विकसित UP और विकसित भारत का नया अध्‍याय लिख रहे- PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार ने पिछले 35 दिनों के भीतर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है. इससे इलाके के युवाओं को रोजगार को बड़ा अवसर मिलेगा. हम विकसित यूपी और विकसित भारत का नया अध्‍याय लिख रहे हैं.’

जेवर एयरपोर्ट के फेज-1 में भूमि अधिग्रहण समेत कुल 11,282 करोड़ रुपये खर्च किए गए है, जिसमें 12 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता होगी. इससे पहले पीएम मोदी और सीएम योगी ने केवल 35 दिनों के अंदर ही पश्चिमी यूपी को सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो जेसे मेगा प्रोजेक्ट का बड़ा तोहफा दे चुके हैं.

21 फरवरी से 28 मार्च तक पश्चिमी यूपी को मिली 4 मेगा प्रोजेक्ट

Follow Us