‘लड़की आएगी, हां करेगी… तभी नीचे आऊंगा’, शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, 8 घंटे तक ड्रामा

शाहजहांपुर में 'शोले' फिल्म के मशहूर सीन की तरह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद्द को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने ऐलान किया कि जब तक लड़की 'हां' नहीं कहेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. लगभग 8 घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और भीड़ मौके पर जमा रही.

शाहजहांपुर: लव मैरिज के लिए टावर पर चढ़ा युवक Image Credit:

शाहजहांपुर में शोले फ़िल्म का वही सीन रिक्रिएट हुआ जिसमें धर्मेन्द्र पानी की टंकी पर चढ़ कर कहते हैं कि मेरी यदि बसंती से शादी नहीं हुई तो कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा लेकिन नीचे नहीं आऊंगा. ठीक वैसे ही तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया. और गांव की लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ गया.

मोबाइल टावर पर युवक के चढ़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन ऊंचाई इतनी थी कि पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए. देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया. लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं. थक हार कर पुलिस ने परिजनों को बुलाया और उसके द्वारा बताई जा रही लड़की के साथ शादी करवाने की बात कही.

शादी की बात मानी तब उतार, हाई वोल्टेज ड्रामा

युवक अपने प्रेमिका से लब मैरिज करने की जिद्द पर अड़ा हुआ था. पुलिस के बुलाने पर परिजनों ने शादी की बात को लेकर माने तब जाकर 6 घंटे बाद युवक नीचे उतरा. इस दौरान युवक की हालत भी बिगड़ चुकी थी, तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, फिलहाल युवक के नीचे उतर आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है.

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया यह घटना

लगभग 8 घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में लोगों को शोले फिल्म के वही डायलॉग याद आ गए. युवक भी लगातार यही कह रहा था कि जब तक शादी करने को लड़की तैयार नहीं होगी वह नीचे नहीं आएगा. फिलहाल इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. युवक का यह फिल्मी अंदाज इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

देवरिया में एक लड़की हाल में टावर पर चढ़ गई

एक ऐसा ही मामला 18 मार्च को देवरिया जिले से सामने आया था. यहीं लड़के की जगह प्यार में पड़ी एक लड़की मोबाइल के टावर पर चढ़ गई थी. लड़की अपने एक युवक से शादी करने की जिद्द कर रही थी, ताज्जुब की बात है कि वह युवक पहले से शादीशुदा था. घटना बघौचघाट थाने की है, करीब दो घंटे के बाद लड़की को किसी तरह नीचे उतारा गया.

Follow Us