UP में 27 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के पुलिस कप्तान बदले; दीक्षा शर्मा बनीं DCP लखनऊ

IPS डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ DCP का कमान (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. प्रदेश में कुल 27 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल है. वहीं, एक आईजी रैंक के अफसर भी हैं, 2004 बैच के IPS चंद्र प्रकाश को IG ट्रेनिंग डायरेक्टरेट से ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक सिक्योरिटी, लखनऊ का कमान सौंपा गया है.

2017 बैच की यूपी कैडर की एक तेज़तर्रार IPS डॉ. दीक्षा शर्मा को डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP), लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया. वह मौजूद समय में हमीरपुर पुलिस अधीक्षक का पद संभाल रही थीं. जारी लिस्ट के मुताबिक, पांच पुलिस अधीक्षकों को PAC में भेजा गया है. जबकि एटा SSP श्याम नारायण सिंह को सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ तबादला हुआ है.

इन 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए

IPS आदित्य लांग्हे को SP चंदौली से SP फिरोजाबाद बनाया गया है. IPS ईलामारन जी को SP मऊ से SSP एटा, IPS सौरभ दीक्षित को SP फिरोजाबाद से SP शाहजहांपुर, IPS सोमेंद्र मीना को SP महाराजगंज से SP रामपुर, IPS विश्वजीत श्रीवास्तव DCP लखनऊ से SP बहराइच बनाए गए हैं. IPS विनय कुमार सिंह को SP ATS लखनऊ से जालौन का कमान मिला.

वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का SP बनाया गया. अलीगढ़ के SP सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का SP का जिम्मा मिला. मुजफ्फरनगर के SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का एसपी बनाया गया है जबकि नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया गया.

इन IPS को ASP और PAC में की गई नियुक्ति

वहीं मुजफ्फरनगर के एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी बनाया गया. अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया. आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण बनाया गया. वहीं, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) की भी नियुक्ति की गई है.

रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को 11वीं वाहिनी PAC, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को 44वीं वाहिनी PAC मेरठ, लखनऊ कमिश्नरेट के निपुण अग्रवाल को 9वीं वाहिनी PAC, मुरादाबाद और बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को
49वीं वाहिनी PAC, नोएडा में सेनानायक के पद पर नियुक्त किया गया है.

Follow Us