प्रिया सरोज की IAS से होने वाली थी शादी, लेकिन पापा को रिंकू के लिए मनाया, जानें दोनों की लव स्टोरी
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रिया सरोज और रिंकू सिंह का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में प्रिया और रिंकू ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की है. साथ ही दोनों ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर शादी तय होने की की कहानी भी बताई है.
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज IPL के बाद शादी करने वाले हैं. दोनों, जून महीने में एक दूसरे संग काशी में 7 फेरे लेंगे. रिंकू और प्रिया की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है.
सबसे पहले दोनों की शादी की डेट नवंबर 2025 में फिक्स हुई थी. लेकिन शादी हो नहीं पाई थी. फिर फरवरी 2026 की तारीख तय हुई. लेकिन अब T-20 वर्ल्ड कप और IPL के चलते अब इसे जून के लिए शेड्यूल कर दिया गया है. इस बीच रिंकू-प्रिया एक वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
मान्यवर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिंकू और प्रिया का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को हटके बना दी जोड़ी और रिंकू-प्रिया फेस लव की अदालत टाइटल दिया है. इस वीडियो में रिंकू-प्रिया ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की है. प्रिया ने रिंकू से पहली मुलाकात की कहानी भी बताई है.
ऐसे कॉन्टेक्ट में आए थे प्रिया और रिंकू
प्रिया ने बताया कि सिस्टर का एक इंस्टाग्राम पेज था. उसका प्रमोशन कराना था. फिर किसी ने मुझे रिंकू के बारे में जानकारी दी. मैंने रिंकू की प्रोफाइल देखी और दो पोस्ट लाइक कर दिए. फिर उधर से कुछ समय बाद रिंकू ने ‘Hi’ का मैसेज आया. फिर हमारी बातचीत शुरू हो गई.
पहली मुलाकात में रिंकू को प्रिया से खूब पड़ी थी डांट
प्रिया ने आगे बताया जब रिंकू पहली बार मिलने आए तो 4 से 5 घंटे लेट थे. इसकी वजह से मैंने उनको डांटा भी था. वहीं, रिंकू ने कहा उन्हें प्रिया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था. रिंकू ने आगे बताया कि वे लोग आज तक डेट पर नहीं गए हैं. दोनों की मुलाकात अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच ही हुई है.
रिंकू से शादी के तैयार नहीं थे प्रिया के पिता
प्रिया ने बताया कि हम 2022 में रिलेशनशिप में आए थे. उनके पापा शुरू में रिंकू से शादी के लिए राजी नहीं थे. हमारे पास एक साल का वक्त है. हमने तय किया था इस एक साल अंदर दोनों को अपनी लाइफ में सेटल होना है. रिंकू को इंडियन टीम सेलेक्शन लेना है और मुझे जज बनना है.
प्रिया की एक IAS से शादी की चल रही थी बात
प्रिया ने आगे बताया कि उनके पापा ने एक IAS से शादी की बात चला दी थी. बड़ी मुश्किल से उन्हें मना किया. हालांकि, बाद में पापा को रिंकू से शादी के लिए मना लिया था. रिंकू ने बताया जब प्रिया की आईएस से शादी कराने की बात चल रही थी तो उनके भाई ने मुझे कॉल कर पूछा- शादी तो कर लोगे ना? मैंने कहा हां कर लूंगा.
प्रिया स्माइल करती है तो लगता है मैच जीत लिया- रिंकू
रिंकू ने कहा कि जब प्रिया स्माइल करती है तो लगता है मैंने मैच जीत लिया है. उनका कहना है कि मैच से भी ज्यादा प्रेशर, प्रिया की तरफ से शादी के लिए हां सुनने का था. वहीं, प्रिया का कहना है कि जब मैं बात करती हूं,खूब बात करती हूं तो रिंकू स्माइल करते रहते हैं, तब लगता ये मेरे फॉरएवर है.
दोनों एक दूसरे को किस निकनेम से बुलाते हैं?
इस वीडियो में रिंकू यह बताते भी दिख रहे हैं कि वह प्रिया को मोटो निकनेम से बुलाते हैं. वहीं, प्रिया उन्हें ‘आरके’ नाम से बुलाती हैं. प्रिया ने रिंकू को खुद से ज्यादा केयरिंग बताया है. पहले किसने प्रपोज किया इसको लेकर वीडियो में दोनों के बीच मीठी और प्यार भरी नोंकझोंक भी देखने को मिली. दोनों एक दूसरे को पहले प्रपोज करने का दावा कर थे.
महज 25 साल की उम्र में प्रिया बन गईं सांसद
प्रिया जौनपुर के मछलीशहर से सांसद हैं. उन्होंने महज 25 साल की उम्र में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचीं थी. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं.वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे. वहीं, रिंकू भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं. वह अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.