दोनों शादीशुदा, शराब के शौकीन… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल
बिजनौर में एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सरकारी क्वार्टर में बने इन आपत्तिजनक वीडियो के सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया है. विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
बिजनौर में पुलिस हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है. रेहड़ थाने में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग की फजीयत करा दी है. ये अश्लील आपत्तिजनक वीडियो सरकारी पुलिस क्वार्टर के है, जिसे दोनों ने नशे की हालत में अपनी मर्जी से बनाए थे.
रेहड थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश समय दोनों दोस्तो की तरह ही रहते थे. दोनों ही रोजाना शराब पीने के शौकीन बताये जा रहे है. वीडियो सामने के आने के बाद SSP अभिषेक झा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला करार देते हुए विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
दोनों ही शादीशुदा, सरकारी क्वार्टर में रहते थे
बताया जा रहा है कि कि दोनों पुलिसकर्मी पहले से शादीशुदा है. महिला कांस्टेबल का पति भी बाहर सिपाही है, जबकि हेड कांस्टेबल की पत्नी गांव में रहती है. दोनों पुलिसकर्मी ही शादीशुदा है लेकिन अपने परिवारों के साथ न रह कर थाने के सरकारी आवासों में रह रहे थे. और समाजिक मान मर्यादा भूल कर अय्याशी में लिप्त थे.
सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो में महिला कांस्टेबल पुलिस की वर्दी में दिख रहा है, जिससे बिजनौर पुलिस विभाग की काफी बदनामी भी हो रही है. प्रथमदृष्या दोनों ने ये वीडियो नशे की हालत में अपनी मर्जी से बनाये लगते है. आखिर जब खुद ही वीडियो बनाएं तो फिर वायरल क्यों किये? यह सवाल पुलिस अधिकारी के मन में गूंज रहा है.
यह कृत्य लोक सेवक अधिनियम का उल्लंघन- SSP
SP अभिषेक झा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों का यह कृत्य लोक सेवक अधिनियम का उल्लंघन है. साथ ही विभाग की छवि धूमिल करने वाला है. पुलिस विभाग के अनुशासन और मर्यादा को शर्मसार करने का यह बेहद गंभीर मामला है. दोनों को सस्पेंड कर दिया है, विभागीय जांच बिठा दी गयी है. रिपोर्ट के बाद सख्त कार्यवाही के लिए शासन को लिखा जाएगा.