वाराणसी में आधी रात मुठभेड़, SOG प्रभारी को लगी गोली; 27 किलो चांदी लूटकांड के दो बदमाश गिरफ्तार

वाराणसी में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई. इसमें SOG प्रभारी के हाथ में गोली लगी, जबकि दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुए. दोनों बदमाश 27 किलो चांदी लूट के आरोपी हैं. SOG प्रभारी समेत दोनों आरोपियों का BHU ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.

चांदी लूट के 2 बदमाश घायल, SOG प्रभारी को लगी गोली Image Credit:

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें एसओजी प्रभारी गौरव कुमार घायल हो गए, उनके हाथ में गोली लगी है. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों को तत्काल BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सावन ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मुखबिर का फोन आया और सूचना मिली कि 16 जुलाई को सुड़िया सर्राफा बाजार स्थित हेमा ज्वेलर्स से 27 किलो चांदी लूटने वाले दो आरोपी लंका थाना क्षेत्र के लौटुबीर इलाके में मौजूद हैं.

बदमाशों ने पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसओजी और चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की. पुलिस ने जब एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाश बाहर निकल आए और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं.

वहीं,मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की एक गोली पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ में जा लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, वे घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.उनके कब्जे से लूटी गई करीब चार किलो चांदी, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है.

हेमा ज्वेलर्स से 27KG चांदी लूटकर हो गए थे फरार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी 16 जुलाई को सुड़िया सर्राफा बाजार स्थित हेमा ज्वेलर्स से 27 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए थे.अब उनसे पूछताछ कर लूट के बाकी माल की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

Follow Us