मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी, यूपी में 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इसमें 2 से 3 डिग्री का और इजाफा हो सकता है. ऐसे में कुछ दिनों के भीतर ही प्रदेश का तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यूपी में बढ़ी गर्मी Image Credit:

मार्च के शुरुआती हफ्ते से ही यूपी में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के अंदर प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी. इसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है. ऐसे में कुछ ही दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 06 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में हैं. आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. दोपहर की धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी. 7,8 और 9 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है.

पश्चिमी विक्षोभ का यूपी में असर नहीं

फिलहाल, हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. हालांकि, इसका असर उत्तर प्रदेश पर पड़ता नहीं दिख रहा है. मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा. बारिश की भी गुंजाइश ना के बराबर है. पछुआ हवाओं की रफ्तार में भी कमी आएगी. तापमान में इजाफा जरूर आएगा.

36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

वैसे तो मार्च के शुरुआती हफ्ते में तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच गया है. लेकिन सुबह और रात के वक्त अब हल्की-फुल्की सिहरन महसूस हो रही है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब भी 20 डिग्री से ज्यादा का अंतर है. इतने बड़े अंतर के चलते लोगों के सर्दी-जुकाम से बीमार होने की आशंका बढ़ गई है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री पाया गया. फिर झांसी में 35.1, आगरा में 34.4, हमीरपुर में 33.2 और ओरई में 33 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका नजीबाबाद रहा. यहां 14 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया. फतेहपुर में 14.2, बहराइच में 14.4, मुजफ्फरनगर में 15 और आजमगढ़ में 15.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Latest Stories

UP के ये 6 प्रत्याशी तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने क्यों लिया ऐसा सख्त फैसला?

आज चूक गए तो कटेगा नाम, यूपी में अंतिम मतदाता सूची में नाम ऐड कराने फाइनल चांस, जल्दी करें

योगी सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडे को किया बर्खास्त, सरकारी सेवा के लिए भी अनफिट घोषित

औरैया: सपेरे का मजाक बना जानलेवा, गले में डालते ही सांप ने डसा; बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल

‘बेटे का पर्चा दिखाना है…’, हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर को चाकू से गोदा, फिर सीने में मारी गोली

‘अंकल स्कूल जाने में जाम से दिक्क़त होती है ‘, बच्ची का दर्द सुन मंत्री ने DCP ट्रैफिक को सुना डाला!